Search
Close this search box.

Republican Party of India: रामदास अठावले के आवास पर RPI की बैठक, 19 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम में होगी भव्य रैली

Republican Party of India: RPI meeting held at Ramdas Athawale’s residence; a grand rally to take place at Talkatora Stadium on November 19.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली।

Republican Party of India: रामदास अठावले के आवास पर RPI की बैठक, 19 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम में होगी भव्य रैली, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) की दिल्ली इकाई की ओर से शनिवार को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के आवास, 11 सफदरजंग रोड, नई दिल्ली में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 19 नवंबर 2026 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित भव्य कार्यक्रम (रैली) की तैयारियों पर चर्चा करना और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपना था।

बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष फक्रे आलम (गुड्जु) ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी रैली के उद्देश्य और तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करने, उन्हें भव्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर जोर

बैठक में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों, विचारों और सामाजिक समानता के संदेश को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। पार्टी की ओर से प्रस्तावित रैली के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाने की बात कही गई।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आलम ने बताया कि पार्टी की विचारधारा को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाना इस बैठक के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि संगठन की गतिविधियों में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी होनी चाहिए।

सभी वर्गों को साथ जोड़ने पर चर्चा

बैठक में पार्टी को केवल दलित समुदाय तक सीमित न मानते हुए समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने की बात रखी गई। पार्टी की ओर से कहा गया कि संगठन में किसी भी धर्म या सामाजिक पृष्ठभूमि के लोग शामिल हो सकते हैं। बैठक में सामाजिक समरसता, समानता और बाबा साहब के विचारों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए जनसंपर्क बढ़ाने पर चर्चा हुई।

महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु छिब्बर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पार्टी के वरिष्ठ नेता मिर्जा मेहताब बेग, अनिल चौधरी भी बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री राहुल कुमार, मौहम्मद रफी, फैजान, और लक्ष्मी नगर विधानसभा अध्यक्ष रविना, सभा के अध्यक्ष मनोज तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

19 नवंबर को भव्य कार्यक्रम की तैयारियों पर रहेगा जोर

बैठक में कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाने और प्रस्तावित भव्य कार्यक्रम रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए प्रयास करने को कहा गया। अब पार्टी की दिल्ली इकाई का ध्यान 19 नवंबर 2026 को तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और संगठनात्मक समन्वय पर रहेगा।

रामदास आठवले, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, RPI दिल्ली, फक्रे आलम, मंजु छिब्बर, बाबा साहब अंबेडकर, तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली समाचार, राजनीतिक समाचार

#RamdasAthawale #RPI #RepublicanPartyOfIndia #DelhiNews #FakreAlam #ManjuChhibber #DrBRAmbedkar #TalKatoraStadium #RPIDelhi #IBNews

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें