नई दिल्ली: अब दिमाग से चलेगी मशीन! भारतीय सेना का बड़ा कदम — Brain-Computer Interface से बदल जाएगा युद्ध का भविष्य, भारत की रक्षा क्षमताओं को भविष्य के युद्ध के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जनरल अनिल चौहान (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) ने नई दिल्ली में Brain-Computer Interface (BCI) पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का उद्घाटन किया।
यह सम्मेलन इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ और सेंटर फॉर ज्वाइंट वॉरफेयर स्टडीज़ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी, वैज्ञानिक, नीति निर्माता और टेक विशेषज्ञ शामिल हुए।Brain-Computer Interface एक ऐसी उन्नत तकनीक है जिसमें मानव मस्तिष्क के सिग्नल को सीधे कंप्यूटर या मशीन से जोड़ा जाता है, जिससे दिमाग से मशीन कंट्रोल संभव और निर्णय लेने की गति में सुधार तथा युद्ध के दौरान सैनिकों की क्षमता में वृद्धि हो, इस सम्मेलन का लक्ष्य था कि रक्षा क्षेत्र में BCI के उपयोग को समझना और सैन्य रणनीति में AI और न्यूरोटेक्नोलॉजी का समावेश तथा मानव-मशीन इंटीग्रेशन को बढ़ावा देना ।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने इस सम्मेलन की परिकल्पना की और इसे भविष्य की सैन्य जरूरतों के लिए अहम बताया। और वाइस एडमिरल आरती सारीन ने कहा कि “मानव मस्तिष्क और कंप्यूटिंग सिस्टम के बीच की दूरी तेजी से खत्म हो रही है।” आईआईटी दिल्ली के डॉ. टी.के. गांधी ने कहा कि “BCI अब कल्पना नहीं, बल्कि एक वास्तविक तकनीक बन चुकी है।”
इस सम्मेलन में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS) तथा प्रगत संगणन विकास केन्द्र (C-DAC) व IIT Delhi और कई स्टार्टअप कंपनियां शामिल हुई थी। रक्षा क्षेत्र में BCI के संभावित उपयोग सैनिकों की मानसिक क्षमता को बढ़ाना,कमांड और कंट्रोल सिस्टम मजबूत करना तथा युद्ध में तेज निर्णय लेना, इसी तरह से चिकित्सा क्षेत्र में लकवाग्रस्त मरीजों की मदद करना और न्यूरोलॉजिकल रोगों का इलाज तथा पुनर्वास (Rehabilitation) में सुधार ।
हालाकि BCI मे चुनौतियां भी कम नहीं है जैसे कि नैतिक मुद्दे (Ethics), डेटा और न्यूरो-सुरक्षा व मानव-मशीन संतुलन बनाये रखना। भारत अब भविष्य की युद्ध तकनीक में तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसमे AI + Brain टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन तथा रक्षा और चिकित्सा दोनों क्षेत्रों में क्रांति की संभावना है।
#BrainComputerInterface #IndianArmy #DefenseTech #AIIndia #FutureWarfare #CyberSecurity #NeuroTechnology #DRDO #IITDelhi #BreakingNews #IndiaDefense










1 thought on “नई दिल्ली: अब दिमाग से चलेगी मशीन! भारतीय सेना का बड़ा कदम — Brain-Computer Interface से बदल जाएगा युद्ध का भविष्य!”
Advanced Technology ka asar tow hota hai.