Search
Close this search box.

नई दिल्ली: UIDAI और NFSU का बड़ा समझौता, भारत की डिजिटल सुरक्षा होगी और मजबूत

New Delhi: Major Agreement Between UIDAI and NFSU; India's Digital Security to be Further Strengthened

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: UIDAI और NFSU का बड़ा समझौता, भारत की डिजिटल सुरक्षा होगी और मजबूत,भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को और सुरक्षित और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) ने डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा और एडवांस टेक्नोलॉजी रिसर्च के क्षेत्र में 5 साल के रणनीतिक सहयोग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी भारत की डिजिटल पहचान प्रणाली — खासतौर पर आधार — को भविष्य के साइबर खतरों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस समझौते की खासियत ये है कि इसकी अवधि 5 साल के लिये है और डिजिटल सुरक्षा, फोरेंसिक क्षमता और साइबर रेजिलिएंस को बढ़ाना है इसमे UIDAI + NFSU संस्थान शामिल हैं, MoU का आदान-प्रदान UIDAI के CEO विवेक चंद्र वर्मा और NFSU Director डॉ. एस.ओ. जुनारे के बीच हुआ है।
इस सहयोग के 6 रणनीतिक स्तंभ है जिनमे पहला शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास-छात्रों और पेशेवरों के लिए प्रशिक्षण और स्किल डेवलपमेंट, दूसरा सूचना सुरक्षा और सिस्टम अखंडता-आधार डेटा की सुरक्षा को और मजबूत करना, तीसरा फोरेंसिक इंफ्रास्ट्रक्चर-आधुनिक डिजिटल लैब्स और जांच क्षमताओं का विकास, चौथा साइबर सुरक्षा तकनीकी सहायता-रियल-टाइम साइबर थ्रेट्स से निपटने के लिए सपोर्ट और पांचवा एडवांस टेक रिसर्च-AI, Blockchain, Deepfake Detection और Cryptography जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध व प्लेसमेंट और आउटरीच-NFSU छात्रों के लिए रोजगार और इंडस्ट्री एक्सपोजर मिलेगा।
इस मौके पर UIDAI के CEO विवेक चंद्र वर्मा ने कहा कि “यह सहयोग भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को और सुरक्षित और सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” जिससे आधार इकोसिस्टम की सुरक्षा और मजबूत होगी, AI और Deepfake जैसे खतरों से निपटने की तैयारी मे सहायक है, भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वसनीय बनेगा तथा युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।

#UIDAI #NFSU #CyberSecurity #DigitalIndia #Aadhaar #DataSecurity #AI #Blockchain #Deepfake #TechNews #IndiaTech #BreakingNews

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें