Search
Close this search box.

नई दिल्ली: भारत को मिला पहला डेंगू वैक्सीन: CDSCO ने Qdenga® को दी मंजूरी, 4 से 60 वर्ष तक के लोगों को मिलेगा लाभ

New Delhi: India gets its first dengue vaccine; CDSCO approves Qdenga®, benefiting people aged 4 to 60.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत का पहला स्वीकृत डेंगू वैक्सीन Qdenga®
CDSCO ने दी मार्केटिंग मंजूरी
4 से 60 वर्ष तक के लोगों को लगेगा टीका
2 डोज़, 3 महीने का अंतर
WHO Prequalified Vaccine
42 देशों में पहले से स्वीकृत
दुनिया में 2.4 करोड़ से अधिक डोज़ वितरित

सुनीता भट्ट अरुण

नई दिल्ली: भारत को मिला पहला डेंगू वैक्सीन: CDSCO ने Qdenga® को दी मंजूरी, 4 से 60 वर्ष तक के लोगों को मिलेगा लाभ, भारत में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने डेंगू टेट्रावैलेंट वैक्सीन (लाइव, एटेन्यूएटेड) – Qdenga® के विपणन (Marketing Authorization) को मंजूरी दे दी है। यह भारत में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वीकृत पहला वैक्सीन है। इस वैक्सीन का निर्माण Takeda GmbH, Germany द्वारा किया गया है, जबकि भारत में इसका आयात Takeda Biopharmaceuticals India Pvt. Ltd. करेगी।

CDSCO ने यह अनुमति Drugs and Cosmetics Act, 1940 तथा Drugs Rules, 1945 के तहत टीके की गुणवत्ता (Quality), सुरक्षा (Safety) और प्रभावकारिता (Efficacy) के विस्तृत वैज्ञानिक मूल्यांकन के बाद प्रदान की है। सरकार के अनुसार यह मंजूरी वैश्विक और भारतीय क्लीनिकल ट्रायल के सकारात्मक परिणामों के आधार पर दी गई है।
Qdenga® एक Live Attenuated Tetravalent Dengue Vaccine है, जिसे आधुनिक Recombinant DNA Technology के माध्यम से विकसित किया गया है। इस टीके की प्रमुख विशेषताएं चारों प्रकार (Serotypes) के डेंगू वायरस से सुरक्षा, Vero Cells में विकसित, त्वचा के नीचे (Subcutaneous) इंजेक्शन और सूखे पाउडर (Lyophilized Powder) के रूप में उपलब्ध तथा पुनर्गठन (Reconstitution) के बाद उपयोग कर सकते हैं।
सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयु सीमा-4 वर्ष से 60 वर्ष तक के व्यक्ति, डोज़-कुल 2 डोज, प्रत्येक डोज- 0.5 ml, पहली डोज के 3 महीने बाद दूसरी डोज लेनी होगी। Qdenga® की मंजूरी व्यापक वैश्विक क्लीनिकल रिसर्च पर आधारित है जैसेकि भारत, ब्राज़ील, थाईलैंड और श्रीलंका अन्य 8 से अधिक देश, भारत में भी Phase-III Clinical Trial किया गया जिसमें 4 से 60 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों को शामिल किया गया।
इस वैक्सीन को पहले ही दुनिया के 42 देशों में पहले से अनुमति मिल चुकी है जिसमे यूरोपीय संघ (EU), ग्रेट ब्रिटेन, स्विट्ज़रलैंड, इंडोनेशिया और मलेशिया व थाईलैंड हैं इसके अलावा इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का Prequalification भी प्राप्त है। सरकार के अनुसार दुनिया भर में अब तक 2.4 करोड़ (24 Million) से अधिक डोज़ वितरित की जा चुकी हैं। Post-Marketing Surveillance में अब तक कोई गंभीर सुरक्षा संबंधी चिंता सामने नहीं आई है। विभिन्न देशों में इसका सुरक्षा रिकॉर्ड संतोषजनक पाया गया है।
भारत में हर वर्ष लाखों लोग डेंगू से प्रभावित होते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वैक्सीन गंभीर डेंगू के मामलों को कम कर सकती है, अस्पतालों पर बोझ घटा सकती है और बच्चों और वयस्कों दोनों की सुरक्षा बढ़ा सकती है तथा राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम को मजबूती दे सकती है। सरकार का कहना है कि यह वैक्सीन पहले से चल रहे उपायों को और मजबूत करेगी जैसे कि मच्छर नियंत्रण अभियान, वेक्टर सर्विलांस, शुरुआती जांच और समय पर इलाज व सार्वजनिक जागरूकता अभियान है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि सरकार विज्ञान आधारित नियामक व्यवस्था के माध्यम से देशवासियों तक सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्ता युक्त टीके एवं दवाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • भारत का पहला डेंगू वैक्सीन
  • Qdenga Vaccine
  • CDSCO Approval
  • Dengue Vaccine India
  • डेंगू टीका
  • Takeda Vaccine
  • Health Ministry
  • Dengue Prevention
  • WHO Prequalified Vaccine

#DengueVaccine #Qdenga #CDSCO #HealthMinistry #Takeda #Dengue #PublicHealth #IndiaHealth #WHO #Healthcare #MedicalNews #Vaccination #BreakingNews #IBNews #HealthUpdate

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: भारत को मिला पहला डेंगू वैक्सीन: CDSCO ने Qdenga® को दी मंजूरी, 4 से 60 वर्ष तक के लोगों को मिलेगा लाभ”

Leave a Comment

और पढ़ें