Search
Close this search box.

नई दिल्ली/चांदीपुर (ओडिशा): DRDO ने लंबी दूरी के निर्देशित पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण किया, 60 KM दूरी पर सटीक निशाना; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई,

New Delhi/Chandipur (Odisha): DRDO successfully test-fired the long-range guided Pinaka rocket, achieving a precise hit at a distance of 60 km; Defence Minister Rajnath Singh extended his congratulations.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

DRDO ने LRGR पिनाका का सफल परीक्षण किया। चांदीपुर ITR में हुआ सफल उड़ान परीक्षण।

60 KM दूरी पर सटीक लक्ष्य भेदा। भारतीय सेना के मौजूदा पिनाका लॉन्चर से दागा गया रॉकेट।

स्वदेशी तकनीक से विकसित प्रणाली।

IBNEWS

नई दिल्ली/चांदीपुर (ओडिशा): DRDO ने लंबी दूरी के निर्देशित पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण किया, 60 KM दूरी पर सटीक निशाना; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई, भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक को एक और बड़ी सफलता मिली है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 8 जुलाई 2026 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) में लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट (Long Range Guided Rocket – LRGR) पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया।

परीक्षण के दौरान रॉकेट ने 60 किलोमीटर की निर्धारित न्यूनतम मारक क्षमता पर सटीक लक्ष्य भेदते हुए अपनी क्षमता का सफल प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि को भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

डीआरडीओ के अनुसार, परीक्षण के दौरान 60 किलोमीटर दूरी पर सटीक निशाना, रॉकेट ने निर्धारित उड़ान पथ (Trajectory) का पूरी सटीकता से पालन किया, तय लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा और परीक्षण रेंज में लगे सभी ट्रैकिंग उपकरणों ने पूरी उड़ान के दौरान रॉकेट की निगरानी की व सभी प्रदर्शन मानक निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाए गए।
लंबी दूरी के निर्देशित पिनाका रॉकेट का डिजाइन और विकास DRDO की कई प्रमुख प्रयोगशालाओं ने संयुक्त रूप से किया है।आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (ARDE), उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (HEMRL) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) तथा अनुसंधान केंद्र इमारत (RCI)। इन संस्थानों के सहयोग से तैयार यह प्रणाली भारतीय रक्षा अनुसंधान की उच्च तकनीकी क्षमता का उदाहरण है।
इस परीक्षण की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि रॉकेट को भारतीय सेना में पहले से तैनात पिनाका लॉन्चर से दागा गया।जिससे साबित हुआ कि मौजूदा लॉन्चर में किसी बड़े बदलाव की आवश्यकता नहीं और एक ही लॉन्चर से विभिन्न दूरी वाले पिनाका रॉकेट दागे जा सकते हैं तथा सेना की परिचालन क्षमता और लचीलापन (Operational Flexibility) बढ़ेगा।
पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर (MBRL) भारत की स्वदेशी रॉकेट आर्टिलरी प्रणाली है, जिसे डीआरडीओ ने विकसित किया है।इसकी प्रमुख विशेषताएं ये हैं तेज़ी से कई रॉकेट दागने की क्षमता,उच्च सटीकता, कम समय में बड़े क्षेत्र को कवर करना और आधुनिक युद्धक्षेत्र के लिए उपयुक्त व भारतीय सेना की मारक क्षमता में वृद्धि हुई है, अब लंबी दूरी वाले निर्देशित संस्करण के सफल परीक्षण से इसकी प्रभावशीलता और बढ़ गई है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण पर डीआरडीओ, भारतीय सेना और रक्षा उद्योग को बधाई देते हुए कहा कि यह भारत की स्वदेशी डिजाइन एवं विकास क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।
रक्षा सचिव, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा डीआरडीओ अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने पूरे परीक्षण की निगरानी की और सफलता पर सभी वैज्ञानिकों एवं तकनीकी टीमों की सराहना की। विशेषज्ञों के नुसार इस सफल परीक्षण से भारतीय सेना की लंबी दूरी तक सटीक प्रहार क्षमता मजबूत होगी।स्वदेशी रक्षा तकनीक को बढ़ावा लेगा।आयात पर निर्भरता और कम होगी।भविष्य के युद्ध अभियानों में भारतीय सेना की क्षमता बढ़ेगी। “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को मजबूती मिलेगी।

DRDO Pinaka Test 2026, Pinaka Rocket News, Long Range Guided Rocket, Indian Army Missile, DRDO Latest News, Rajnath Singh Defence News, Pinaka LRGR, India Defence Technology, Make in India Defence, Indigenous Rocket System, Chandipur ITR News, Defence News Hindi

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “नई दिल्ली/चांदीपुर (ओडिशा): DRDO ने लंबी दूरी के निर्देशित पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण किया, 60 KM दूरी पर सटीक निशाना; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई,”

Leave a Comment

और पढ़ें