Search
Close this search box.

रायपुर:रायपुर बना देश का डिजिटल स्वच्छता मॉडल: लॉन्च हुआ Digital Faecal Sludge Management System, अब वन-क्लिक में होगी सेप्टिक टैंक सफाई बुकिंग

Raipur: Raipur emerges as the country's digital sanitation model; Digital Faecal Sludge Management System launched—septic tank cleaning can now be booked with a single click.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर ने रचा नया इतिहास! अब सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

📱 वन-क्लिक बुकिंग, 💳 ऑनलाइन पेमेंट, 📍 रियल टाइम ट्रैकिंग, 🛡️ सफाईमित्रों की सुरक्षा, 🚛 पूरी प्रक्रिया डिजिटल

IBNEWS

रायपुर:रायपुर बना देश का डिजिटल स्वच्छता मॉडल: लॉन्च हुआ Digital Faecal Sludge Management System, अब वन-क्लिक में होगी सेप्टिक टैंक सफाई बुकिंग, स्वच्छ भारत मिशन (SBM-U 2.0) के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने डिजिटल गवर्नेंस और शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रायपुर नगर निगम ने Digital Faecal Sludge Management System (FSM) Dashboard Prototype लॉन्च किया है, जिससे शहर में सेप्टिक टैंक (डी-स्लजिंग) सेवाएं पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बन जाएंगी।

यह अभिनव डिजिटल प्लेटफॉर्म आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) और राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन (NUDM) के UPYOG (Urban Platform for DeliverY of Online Governance) प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है।

रायपुर नगर निगम अब मध्य भारत का पहला तथा देश के अग्रणी Urban Local Body (ULB) में शामिल हो गया है जिसने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U) 2.0 के अंतर्गत इस आधुनिक डिजिटल FSM प्रणाली को अपनाया है। इस परियोजना को UNICEF और Entit Consultancy Services के तकनीकी सहयोग से विकसित किया गया है।
नई डिजिटल प्रणाली लागू होने के बाद नागरिकों को सेप्टिक टैंक सफाई के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने होंगे। नागरिकों को मिलेंगी ये सुविधाएं जैसे कि वन-क्लिक ऑनलाइन बुकिंग, मोबाइल नंबर या प्रॉपर्टी आईडी से ऑटो एड्रेस लोकेशन, सिंगल पेज आवेदन फॉर्म, ऑनलाइन भुगतान और ऑटोमेटेड अप्रूवल सिस्टम व तेज और पारदर्शी सेवा। इससे आवेदन की प्रक्रिया आसान होगी और भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी कम होंगी।
नई प्रणाली केवल नागरिकों के लिए ही नहीं बल्कि नगर निगम के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी इसके जरिए रियल टाइम वेरिफिकेशन, प्रत्येक आवेदन पर एक ट्रिप, वाहन ट्रैकिंग, ड्राइवर द्वारा फोटो अपलोड और कार्य का डिजिटल सत्यापन तथा संसाधनों का बेहतर उपयोग व डेटा आधारित निर्णय संभव हो सकेगा।
इस परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य सफाईमित्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सरकार “मैनहोल से मशीनहोल” अभियान के तहत मैनुअल सीवर सफाई को समाप्त कर, मशीन आधारित सफाई प्रणाली को बढ़ावा दे रही है। डिजिटल मॉनिटरिंग के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सफाई पूरी तरह सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो। डिजिटल FSM प्रणाली लागू होने से नागरिकों का भरोसा बढ़ेगा, शिकायतों में कमी आएगी, सेवा समय कम होगा और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी व पूरी प्रक्रिया डिजिटल रिकॉर्ड में उपलब्ध रहेगी।
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत रायपुर नगर निगम ने डिजिटल फीकल स्लज मैनेजमेंट सिस्टम (FSM) डैशबोर्ड लॉन्च किया। अब नागरिक वन-क्लिक में सेप्टिक टैंक सफाई बुक कर सकेंगे, ऑनलाइन भुगतान, रियल-टाइम ट्रैकिंग और पारदर्शी सेवाओं का लाभ मिलेगा।
FSM डैशबोर्ड भविष्य में स्वच्छता योजना, संसाधन प्रबंधन, वाहन उपयोग और नागरिक सुविधाओं व सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े निर्णय लेने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रणाली रायपुर को डेटा-ड्रिवन अर्बन गवर्नेंस की दिशा में आगे ले जाएगी।
रायपुर का यह मॉडल दर्शाता है कि तकनीक, प्रशासन, सरकार और नागरिक सहभागिता के संयुक्त प्रयासों से शहरों को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और स्मार्ट बनाया जा सकता है। UPYOG-FSSM प्लेटफॉर्म न केवल पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा बल्कि रायपुर को स्वच्छता के वैश्विक मानकों के करीब ले जाने में भी मदद करेगा।

Raipur Smart City, Digital Faecal Sludge Management System, FSM Dashboard, SBM Urban 2.0, Swachh Bharat Mission, Raipur Municipal Corporation, Digital Governance India, Smart Sanitation, UPYOG Platform, Urban Development India, MoHUA News, NIUA, NUDM, Chhattisgarh News

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “रायपुर:रायपुर बना देश का डिजिटल स्वच्छता मॉडल: लॉन्च हुआ Digital Faecal Sludge Management System, अब वन-क्लिक में होगी सेप्टिक टैंक सफाई बुकिंग”

Leave a Comment

और पढ़ें