दीपक थरेजा
केरल: वी.डी. सतीशन सरकार का शपथ ग्रहण: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय, केरल में एक दशक बाद सत्ता परिवर्तन के साथ कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सरकार बन गई है। वीडी सतीशनने 18 मई 2026 को केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में उनके साथ 20 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। यह समारोह राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि यूडीएफ ने 10 साल बाद केरल की सत्ता में वापसी की है।

समारोह में कांग्रेस के कई राष्ट्रीय और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विभिन्न कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, यूडीएफ सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सरकार के मंत्रिमंडल में अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का संतुलन देखने को मिला। 21 सदस्यीय कैबिनेट में 14 नए चेहरों को जगह दी गई है। जिसमे वीडी सतीशन — मुख्यमंत्री, वित्त एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (संभावित)
प्रमुख मंत्री और विभाग इस प्रकार हैं
| नेता | संभावित/घोषित मंत्रालय |
|---|---|
| रमेश चेन्नितला | गृह एवं सतर्कता विभाग |
| पी. के. कुन्हालीकुट्टी | उद्योग एवं आईटी |
| सनी जोसेफ़ | राजस्व / कानून |
| के. मुरलीधरन | लोक निर्माण / परिवहन |
| ए. पी. अनिल कुमार | शिक्षा |
| शिबु बेबी जॉन | श्रम एवं रोजगार |
| अनूप जैकब | जल संसाधन |
| पी. के. बशीर | स्थानीय स्वशासन |
| के. एम. शाजी | शहरी विकास |
| टी. सिद्दीकी | पर्यटन एवं संस्कृति |
| बिंदु कृष्णा | महिला एवं बाल विकास |

नई कैबिनेट में शामिल प्रमुख नाम-
- रमेश चेन्निथला
- पी.के.कुन्हालीकुट्टी
- सनी जोसेफ
- के. मुरलीधरन
- मॉन्स जोसेफ
- शिबू बेबी जॉन
- अनूप जैकब
- सी. पी. जॉन
- ए पी अनिल कुमार
- एन. समसुधीन
- पी. सी. विष्णुनाथ
- रोजी एम. जॉन
- बिंदु कृष्ण
- एम. लिजू
- के. एम. शाजी
- पी.के. बशीर
- अब्दुल गफूर
- टी. सिद्दीकी
- के. ए. तुलसी
- ओ. जे. जनीश
नई सरकार के सामने आर्थिक सुधार, बेरोजगारी, बुनियादी ढांचा विकास, निवेश आकर्षित करना, महिला सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी। शपथ लेने के तुरंत बाद सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा जैसी बड़ी घोषणा भी की है।
- VD Satheesan Kerala CM
- Kerala Cabinet 2026
- Kerala Ministers List
- UDF Government Kerala
- Rahul Gandhi Kerala
- Priyanka Gandhi Kerala
- Kerala Oath Ceremony
- Kerala Politics 2026
- V D Satheesan Cabinet
- Kerala Congress Government










3 thoughts on “केरल: वी.डी. सतीशन सरकार का शपथ ग्रहण: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय”
Kerala news
Congressi
Let’s wait n watch…