नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर देबस्मिता पॉल हत्याकांड का खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद बना हत्या की वजह, पश्चिम बंगाल से 2 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर देबस्मिता पॉल की सनसनीखेज हत्या के मामले में पूर्वी जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के बर्दवान से एक दंपति को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त (DCP) राजीव कुमार के अनुसार, हत्या के पीछे लंबे समय से चला आ रहा संपत्ति विवाद मुख्य कारण बनकर सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतका के पैतृक मकान में वर्ष 2023 से आरोपी परिवार रह रहा था। यह मकान पारिवारिक समझौते के तहत देबस्मिता पॉल के हिस्से में आया था।
पुलिस के अनुसार, प्रोफेसर देबस्मिता पॉल लगातार आरोपियों पर मकान खाली करने का दबाव बना रही थीं। हाल के दिनों में उन्होंने कथित रूप से अंतिम चेतावनी भी दी थी, जिसके बाद आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। जांच एजेंसियों का मानना है कि संपत्ति को लेकर बढ़ते विवाद और कानूनी दबाव के चलते हत्या की योजना बनाई गई।

(DCP) राजीव कुमार ने बताया कि पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ, एएसबी सेल, एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड तथा थाना न्यू अशोक नगर की संयुक्त टीम ने मामले की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया और मोबाइल लोकेशन और यात्रा रिकॉर्ड का विश्लेषण किया तथा कई दिनों तक लगातार निगरानी और पूछताछ की, इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। जांच के दौरान पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं, जिनमें मृतका का मोबाइल फोन, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और वारदात के समय पहने गए कपड़े तथा यात्रा से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड। पुलिस का कहना है कि बरामद साक्ष्य मामले को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
देबस्मिता पॉल दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। उनकी हत्या की खबर से शिक्षा जगत और विश्वविद्यालय समुदाय में गहरा शोक है। शिक्षकों और छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की योजना कब बनाई गई, इसमें और कौन-कौन शामिल था तथा क्या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही विस्तृत चार्जशीट अदालत में पेश की जाएगी।
Debasmita Paul Murder Case, Delhi University Professor Murder, East Delhi Police, New Ashok Nagar Murder Case, Property Dispute Murder, Debasmita Paul News, Delhi Crime News, Burdwan Arrest, Assistant Professor Murder Delhi, Delhi Police Investigation










2 thoughts on “नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर देबस्मिता पॉल हत्याकांड का खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद बना हत्या की वजह, पश्चिम बंगाल से 2 आरोपी गिरफ्तार”
Aise bardat jisme property ho ya dusra reasons… lekin innocent logon ki hatya ek gambhir chiz hai. Police aur administration ko iske uper sakt karbai karna chahiye.
हत्या करने वाले लोग पकड़े गये अच्छा है