IB News
नई दिल्ली;राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वीरता के लिए 51 सुरक्षा कर्मियों को किया सम्मानित, 7 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र प्रदान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2026 के प्रथम चरण में भारतीय सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) तथा राज्य पुलिस बलों के बहादुर जवानों और अधिकारियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए।

समारोह के दौरान कुल 51 वीरता अलंकरण प्रदान किए गए, जिनमें 7 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र शामिल हैं। इनमें कई पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों से सम्मानित जवानों और अधिकारियों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों, सीमा सुरक्षा, विशेष सैन्य अभियानों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मिशनों में असाधारण साहस और अदम्य वीरता का परिचय दिया।

कीर्ति चक्र– देश का दूसरा सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र इस वर्ष 7 वीर योद्धाओं को प्रदान किया गया, जिनमें 2 मरणोपरांत शामिल हैं। प्रमुख सम्मानित अधिकारी- लांस नायक मीनाक्षी सुंदरम ए, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा, मेजर अर्शदीप सिंह और एयर कमोडोर प्रशांत बालकृष्णन नायर तथा कैप्टन लालरीनावमा सैलो।
मरणोपरांत: सिपाही जंजाल प्रवीण प्रभाकर, लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी।

वीर चक्र– 15 वीर चक्र प्रदान किए गए, जिनमें 3 मरणोपरांत सम्मान शामिल रहे। सम्मानित अधिकारियों में भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के कई अधिकारी शामिल हैं जिन्होंने मई 2025 के महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में अद्वितीय पराक्रम दिखाया।
प्रमुख नाम: कर्नल कोशांक लांबा, ग्रुप कैप्टन रणजीत सिंह सिद्धू, ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा, ग्रुप कैप्टन अनिमेष पटनी, ग्रुप कैप्टन कुणाल कालरा और विंग कमांडर जॉय चंद्र तथा लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट।

मरणोपरांत: सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तेयाज औऱ कांस्टेबल दीपक चिंगखम तथा राइफलमैन सुनील कुमार।
शौर्य चक्र– 29 शौर्य चक्र प्रदान किए गए, जिनमें 1 मरणोपरांत सम्मान शामिल है। सम्मानित अधिकारियों में सेना, नौसेना, असम राइफल्स, सीआरपीएफ तथा अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी और जवान शामिल हैं। प्रमुख सम्मानित अधिकारी: लेफ्टिनेंट कर्नल नीतेश भारती शुक्ला, मेजर आदित्य प्रताप सिंह, मेजर आशीष कुमार, लेफ्टिनेंट कमांडर सूरज पराशर, विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह, मेजर भार्गव कलिता, मेजर लीशंगथेम दीपक सिंह, मेजर शिवकांत यादव और लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार तथा कप्तान योगेंद्र सिंह ठाकुर।

मरणोपरांत: एल/डीएफआर बलदेव चंद।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना कर्तव्य निभाने वाले सैनिक और सुरक्षा कर्मी राष्ट्र के गौरव हैं। उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। रक्षा अलंकरण समारोह 2026 ने एक बार फिर भारतीय सेना, वायु सेना, नौसेना, असम राइफल्स, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के शौर्य, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को सम्मानित किया। यह समारोह देश के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि भी है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।
Defence Investiture Ceremony 2026, Kirti Chakra 2026, Shaurya Chakra Awardees, Veer Chakra Winners, President Droupadi Murmu, Indian Army Gallantry Awards, Military Awards India 2026, Rashtrapati Bhavan Ceremony, Indian Armed Forces Heroes










2 thoughts on “नई दिल्ली;राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वीरता के लिए 51 सुरक्षा कर्मियों को किया सम्मानित, 7 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र प्रदान”
Bahut accha.
अवार्ड्स