‘वरदान’ अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (Vardaan International Film Festival)

नई दिल्ली- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नेदधीचि देह दान समिति द्वारा आयोजित ‘वरदान’ अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU), पूर्वी दिल्ली परिसर (सूरजमल विहार), दिल्ली मे किया। ये फिल्म फेस्टिवल (Vardaan International Film Festival) दुनिया का पहला ऐसा फिल्म महोत्सव है जो विशेष रूप से अंगदान (organ donation), नेत्रदान (eye donation) और देहदान (body donation) जैसे संवेदनशील और जीवनदायी विषयों पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य सिनेमा और कला के माध्यम से समाज में इन महादानों के प्रति जागरूकता फैलाना, मिथकों को तोड़ना और लोगों को प्रेरित करना है कि मृत्यु के बाद भी देह एक वरदान बन सकती है।

इस फेस्टिवल मे देश-विदेश से चयनित 70 से अधिक फिल्मों (शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक वीडियो, ऐड फिल्म, मोटिवेशनल वीडियो, रील्स आदि) का प्रदर्शन किया जायेगा। ये सभी फिल्में अंगदान-देहदान की महत्ता, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित हैं। सभी डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, ऐड फिल्म, मोटिवेशनल वीडियो का प्रवेश निःशुल्क है और पुरस्कार राशि कुल ₹6 लाख तकदी जायेगी

इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अंगदान किसी को नई जिंदगी देने का सबसे बड़ा उपहार है और उन्होंने खुद 16 साल पहले अपने अंग दान करने का संकल्प लिया था। दधीचि देह दान समिति की स्थापना 27 वर्ष पूर्व आलोक कुमार ने की थी, और पिछले 13 वर्षों में इसने 1250+ अंग/नेत्रदान और 500+ देहदान में योगदान दिया है। यह फेस्टिवल समाज को संदेश देता है कि “मृत्यु अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत भी हो सकती है”। कार्यक्रम मे अतुल गंगवार फेस्टिवल डायरेक्टर. पूर्वी दिल्ली सांसद व केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और विशेष अतिथि के रुप मे अभिनेता मनोज जोशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।
#दधीचि देह दान समिति
#Body Donation India
#Organ Donation Awareness Program
#GGSIPU दिल्ली कार्यक्रम
#Delhi Film Festival News
#सामाजिक जागरूकता अभियान
#Health Awareness India
#International Film Festival Delhi
#Charity Film Festival










2 thoughts on “अंगदान (organ donation), नेत्रदान (eye donation) और देहदान के लिये अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन”
Veregood
Daano me Daan.. mahadaan