“भारत के सारे नाराज फूफा सुन लें!”
SRCC के शताब्दी समारोह में PM मोदी का बड़ा तंज—
“हाई-स्पीड ट्रेन हो, UPI हो, चिप निर्माण हो या नई संसद… हर बार सवाल उठा- इसकी क्या जरूरत है?”
अरुण कुमार
दिल्ली
PM मोदी का ‘नाराज फूफा’ वाला तंज: बोले- भारत के सारे फूफा सुन लें, देश के लिए जो जरूरी है उसे करने से कोई नहीं रोक सकता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर कॉलेज के साथ-साथ देश के शिक्षा जगत के लिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि यहाँ कई पीढ़ियाँ एक साथ एकत्र हुई हैं। मोदी ने कहा, ‘मैं संस्थापक श्री राम जी को श्रद्धांजलि देता हूँ और उनकी दूरदर्शिता को नमन करता हूँ।’
इस 100 साल की ऐतिहासिक उपलब्धि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर कॉलेज और देश के शिक्षा जगत, दोनों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। उन्होंने संस्थापक श्री राम जी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी दूरदर्शी सोच को नमन किया। मोदी ने रेखांकित किया, ‘जब कोई संस्थान अपने 100 वर्ष पूरे करता है, तो वह अनगिनत उपलब्धियों और प्रेरणाओं का महासागर बन जाता है।’

दरियागंज की एक छोटी सी इमारत से शुरू होकर एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बनने तक की कॉलेज की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसने कई पीढ़ियों के भविष्य को संवारा है। उन्होंने कहा कि आज इस कॉलेज के नाम से एक अलग ही गौरव महसूस होता है। श्री मोदी ने जोर देकर कहा, ‘आज भी डीयू में सिर्फ यह कह देना ही अपने आप में एक गर्व का विषय है कि आप एसआरसीसी से हैं।’
कॉलेज की समृद्ध विरासत की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी के पूर्व छात्रों को सच्चा मार्गदर्शक बताया, जिन्होंने कई क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने स्वर्गीय अरुण जेटली और संजीव सान्याल जैसे जाने-माने पूर्व छात्रों के साथ काम के अपने निजी अनुभवों को याद करते हुए कहा कि इस कॉलेज से पढ़े लोग कलाकार, राजनेता और जज बनकर देश सेवा कर रहे हैं। श्री मोदी ने रेखांकित किया, ‘यानी एसआरसीसी के एल्युमिनाई (पूर्व छात्रों) ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है।’ लेकिन इस बीच उन्होने फुफा वाली बात कह कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।
क्या कहा मोदी ने

“आपको दो तरह के लोग मिलेंगे एक वो जो पॉजिटिव तरीके से समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते दूसरी प्रजाति उन लोगों की है जो कोई भी काम शुरू होने पर नाराज फूफा बन जाते हैं उनका फेवरेट काम होता है हर काम का विरोध करना इनका एक ही डायलॉग होता है इसकी क्या जरूरत है इसकी क्या जरूरत है कि हर फूफा वाले का परमानेंट डायलॉग होता है जब हम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेचू बना रहे थे तो फूफा जी ने कमर कसली और कहा- इसकी जरूरत ही क्या है हमने हाई स्पीड ट्रेन पर काम शुरू किया तो फूफा जी फिर बोले इसकी जरूरत है क्या है… हम यूपीआई लेकर आए तो यही फूफा लोगों को कहते थे WHY यूपीआई, यूपीआई की जरूरत ही क्या है हमने के बनाने की बात की तो फिर कहां गया हमने नई पार्लियामेंट बिल्डिंग बनाई तो यह फिर बोले इसकी जरूरत है हमने देश के लिए मरने मिटने वाले सर्वश्रेष्ठ बलिदान देने वाले हमारे वीर सीना नायकों का मेमोरियल बनाया लेकिन भारत ने ऐसे सारे फुफाओं को जवाब दिया जो देश के लिए जरूरी है वह भारत को करने से कोई रोक नहीं सकता”
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आज भारत में कई ऐसे काम तेजी से हो रहे हैं, जिन्हें पूरा होने में पहले दशकों लग जाते थे। उन्होंने SRCC के विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाने की अपील की।
#PMModi #NarendraModi #PMModiAtSRCC #SRCC #SRCCCentenary #NarazFufa #भारत #विकसितभारत #ViksitBharat #IndiaGrowth #UPI #MakeInIndia #Semiconductor #DigitalIndia #NewIndia #YouthPower #GenZ #Delhi #NewsUpdate,










1 thought on “PM मोदी का ‘नाराज फूफा’ वाला तंज: बोले- भारत के सारे फूफा सुन लें, देश के लिए जो जरूरी है उसे करने से कोई नहीं रोक सकता”
Fupa ji