Air Suvidha 2.0 के नाम पर हो रहा बड़ा फ्रॉड, सरकार ने जारी की चेतावनी
विदेश यात्रा करने वाले सावधान! Air Suvidha के नाम पर ठगी से बचें
Air Suvidha 2.0 पूरी तरह FREE, किसी वेबसाइट को पैसे न दें नागरिक उड्डयन मंत्रालय की बड़ी एडवाइजरी,
फर्जी Air Suvidha वेबसाइटों से रहें दूर Air Suvidha भरने से पहले जरूर जांचें यह URL Fake Air Suvidha Portal से हो सकती है ठगी,
सरकार ने बताया सही तरीका Air Suvidha 2.0 का आधिकारिक पोर्टल कौन सा है?
जानिए पूरी जानकारी International Travelers Alert: Air Suvidha के नाम पर साइबर फ्रॉड Air Suvidha Form भरने के लिए कोई शुल्क नहीं,
मंत्रालय ने किया स्पष्ट यात्रा से पहले पढ़ लें सरकार की यह जरूरी चेतावनी
बीरेन्दर दास | विशेष रिपोर्ट
नई दिल्ली:फर्जी Air Suvidha 2.0 वेबसाइटों से सावधान! नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, आधिकारिक पोर्टल पर ही करें आवेदन, नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने यात्रियों को फर्जी Air Suvidha 2.0 वेबसाइटों और पोर्टलों से सावधान रहने की सलाह जारी की है। मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि कुछ अनधिकृत वेबसाइटें स्वयं को Air Suvidha 2.0 बताकर यात्रियों को गुमराह कर रही हैं और उन्हें भुगतान (Payment Gateway) करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि Air Suvidha 2.0 की सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क (Free of Cost) हैं और Self Declaration Form भरने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
हाल के दिनों में कई ऐसी वेबसाइटें सामने आई हैं जो सरकारी Air Suvidha Portal जैसी दिखती हैं। ये वेबसाइटें यात्रियों से व्यक्तिगत जानकारी मांगने के बाद उन्हें भुगतान पेज पर भेज देती हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह फर्जी गतिविधि है और यात्रियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
यात्रियों के लिए Air Suvidha 2.0 का एकमात्र आधिकारिक पोर्टल है: https://airsuvidha.civilaviation.gov.in/ इसी वेबसाइट के माध्यम से यात्रियों को अपनी यात्रा संबंधी जानकारी एवं Self Declaration जमा करनी चाहिए।
नागर विमानन मंत्रालय ने यात्रियों से कहा है कि किसी भी वेबसाइट पर जानकारी भरने से पहले URL अवश्य जांचें, केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल का ही उपयोग करें, किसी भी वेबसाइट पर Air Suvidha के नाम पर भुगतान न करें और अपनी व्यक्तिगत एवं यात्रा संबंधी जानकारी किसी अनधिकृत वेबसाइट पर साझा न करें तथा केवल सरकारी सूचना एवं आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें।
Air Suvidha 2.0 भारत सरकार की डिजिटल सुविधा है जिसके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से आवश्यक स्वास्थ्य एवं यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त की जाती है। इस सेवा का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और आवश्यक परिस्थितियों में स्वास्थ्य निगरानी को आसान बनाना है।
फर्जी वेबसाइट पहचानने के आसान तरीके-
✔ URL हमेशा gov.in डोमेन वाला होना चाहिए। ✔ वेबसाइट पर अनावश्यक भुगतान की मांग नहीं होनी चाहिए। ✔ किसी भी QR Code या UPI Payment की मांग होने पर सावधान रहें। ✔ सरकारी वेबसाइट पर HTTPS Security Lock अवश्य देखें। व ✔ सोशल मीडिया या WhatsApp लिंक से Air Suvidha Portal खोलने से बचें।
एयरपोर्ट जाने से पहले केवल आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी भरें, साइबर फ्रॉड की आशंका होने पर तुरंत संबंधित साइबर हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें और संदिग्ध वेबसाइटों की सूचना नागरिक उड्डयन मंत्रालय को दें तथा किसी भी एजेंट या दलाल के माध्यम से Air Suvidha सेवा लेने की आवश्यकता नहीं है।
नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि यह एडवाइजरी यात्रियों की सुरक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से जारी की गई है। सरकार लगातार फर्जी वेबसाइटों के खिलाफ निगरानी रख रही है और नागरिकों से अपील करती है कि वे केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल का ही उपयोग करें।
#Air Suvidha 2.0, #Air Suvidha Portal, #Civil Aviation Ministry, #Fake Website Alert, #Cyber Fraud, #Travel Advisory, #Airport News, #India Travel Update, #Air Suvidha Form, #Aviation News #Hindi #Air Suvidha 2.0, Air Suvidha Official Website, #Fake Air Suvidha Portal, #Civil Aviation Ministry, #Air Suvidha Free Service, #Air Suvidha Fraud, #International Travel India, #Airport Advisory, #Air Suvidha Self Declaration, #Air Suvidha News Hindi,









