Search
Close this search box.

नई दिल्ली: “नशा मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम! 17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू”

"नशा मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम! 17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान’ थीम के साथ देशभर में जागरूकता कार्यक्रम

सुनीता भट्ट अरुण

नई दिल्ली: “नशा मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम! 17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू” सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (DoSJE) ने अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस (26 जून) के अवसर पर देशभर में 17 जून से 26 जून 2026 तक “नशा मुक्त भारत सप्ताह” आयोजित करने की घोषणा की है। इस वर्ष अभियान की थीम “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” रखी गई है।

यह अभियान न केवल मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में राष्ट्रीय संकल्प का भी प्रतीक है। नशा मुक्त भारत सप्ताह का वर्चुअल शुभारंभ 17 जून को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर दो महत्वपूर्ण पहलें लॉन्च की जाएंगी— नशा मुक्ति मित्र (NMM) पर्सनल डैशबोर्ड और दुसरा नशा मुक्त भारत अभियान पर आधारित लघु फिल्म। इन पहलों का उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना, स्वयंसेवकों को सशक्त बनाना और नशे के खिलाफ जनआंदोलन को मजबूत करना है।

10 दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान में विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों, जिला प्रशासन, शैक्षणिक संस्थानों, आध्यात्मिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी होगी। जिसमे सामूहिक शपथ (ई-प्रतिज्ञा) अभियान, जागरूकता रैलियां, साइकिल रैलियां, युवा नेतृत्व वाले अभियान, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन प्रतियोगिता, वेबिनार और विशेषज्ञ संवाद, नुक्कड़ नाटकऔर लोक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सोशल मीडिया जन-जागरूकता अभियान।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य फोकस युवाओं को नशे से दूर रखना होगा। इसके लिए स्कूलों-कॉलेजों, विश्वविद्यालयों,तकनीकी एवं व्यावसायिक संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), माय इंडिया स्वयंसेवक, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और स्थानीय समुदाय भी इस अभियान में भाग लेंगे।

21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमे प्रमुख संदेश- “Yoga for Wellness, Say No to Drugs” इस दिन योग सत्र, ध्यान कार्यक्रम, और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां व सामुदायिक कल्याण अभियान चलाये जायेंगे। मंत्रालय का मानना है कि योग और स्वस्थ जीवनशैली नशे की लत से बचाव का प्रभावी माध्यम बन सकती है।
नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।#NashaMuktBharat, सोशल मीडिया, डिजिटल कंटेंट, वीडियो, पोस्टर और ऑनलाइन प्रतिज्ञा कार्यक्रमों के माध्यम से देश के करोड़ों नागरिकों तक संदेश पहुंचाया जाएगा।
मंत्रालय ने देश के नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनें और “नशा मुक्ति मित्र” के रूप में पंजीकरण करें। इसके लिए नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्वयंसेवक के रूप में जुड़ सकते हैं और नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का यह अभियान केवल नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम नहीं है, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक व्यापक सामाजिक आंदोलन है। सरकार का लक्ष्य है कि समाज के हर वर्ग को जोड़कर नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण किया जाए, जहां युवा ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाए। नशा मुक्त भारत सप्ताह 2026 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और जनभागीदारी आधारित पहल साबित होने जा रहा है।

नशा मुक्त भारत सप्ताह 2026, Nasha Mukt Bharat Week 2026, Drug Free India Campaign, International Day Against Drug Abuse 2026, Social Justice Ministry, Dr Virendra Kumar, Nasha Mukti Mitra, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, Drug Awareness Campaign India, Yoga Against Drugs, Healthy India Campaign, Youth Awareness Program, Viksit Bharat 2047, Anti Drug Campaign India, Social Justice Department India

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: “नशा मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम! 17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू””

Leave a Comment

और पढ़ें