Search
Close this search box.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस अब और ज्यादा जनता के करीब! अब हर शनिवार आपके इलाके के थाने में होगी “जन सुनवाई”,

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! अब हर शनिवार आपके इलाके के थाने में होगी "जन सुनवाई"।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली पुलिस की नई पहल- अब हर शनिवार राजधानी के सभी थानों में आयोजित होगी “थाना दिवस-जन सुनवाई”

दिल्ली पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

अरुण कुमार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस अब और ज्यादा जनता के करीब! अब हर शनिवार आपके इलाके के थाने में होगी “जन सुनवाई” राजधानी दिल्ली में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। उपराज्यपाल के निर्देशों के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी थानों में प्रत्येक शनिवार “थाना दिवस-जन सुनवाई” आयोजित करने का निर्णय लिया है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, अब हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली के सभी थानों में विशेष जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव और क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

दिल्ली पुलिस का मानना है कि इस पहल से पुलिस और आम जनता के बीच संवाद मजबूत होगा तथा लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। इससे नागरिकों को अपनी शिकायतों के लिए उच्च कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जन सुनवाई कार्यक्रम में रोटेशन के आधार पर वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिनमें—स्पेशल सीपी, ज्वाइंट सीपी, एडिशनल सीपी और डीसीपी व एसीपी इन अधिकारियों की मौजूदगी में नागरिक सीधे अपनी समस्याएं और सुझाव साझा कर सकेंगे। कार्यक्रम थाना दिवस – जन सुनवाईस दिन: प्रत्येक शनिवार, समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक, स्थान-दिल्ली पुलिस के सभी थाने।

दिल्ली पुलिस का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं बल्कि उनके समयबद्ध समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करना है। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों की निगरानी भी की जाएगी ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल सामुदायिक पुलिसिंग (Community Policing) को मजबूत करेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। दिल्ली पुलिस की यह नई व्यवस्था राजधानी में नागरिक-अनुकूल पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे जनता और पुलिस के बीच भरोसा और सहयोग दोनों मजबूत होंगे।

Delhi Police Jan Sunwai, Thana Diwas Delhi Police, Delhi Police Public Hearing, Satish Golcha, Delhi Police Initiative, LG VK Saxena Delhi, Police Public Grievance Delhi

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस अब और ज्यादा जनता के करीब! अब हर शनिवार आपके इलाके के थाने में होगी “जन सुनवाई”,”

Leave a Comment

और पढ़ें