अरुण कुमार
नई दिल्ली: “अब सेना के कैंसर मरीजों को मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज! आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में शुरू हुई हाईटेक रेडियोथेरेपी मशीन, आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) Army Hospital (Research and Referral) में कैंसर उपचार सेवाओं को और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 25 मई 2026 को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में विकिरण ऑन्कोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक एक रिंग गैन्ट्री आधारित लीनियर एक्सीलरेटर Ring Gantry Based Linear Accelerator का शुभारंभ किया गया।
यह नई तकनीक सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को विश्वस्तरीय रेडियोथेरेपी उपचार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे अस्पताल की कैंसर उपचार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और मरीजों को अधिक सटीक एवं सुरक्षित उपचार मिल सकेगा।
Linear Accelerator (LINAC) एक उन्नत मशीन है जो कैंसर कोशिकाओं को उच्च ऊर्जा विकिरण के माध्यम से नष्ट करती है। नई प्रणाली कई आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीकों से लैस है, जिनमें शामिल हैं- Volumetric Modulated Arc Therapy (VMAT), Intensity-Modulated Radiation Therapy (IMRT), Image-Guided Radiation Therapy (IGRT), Stereotactic Body Radiation Therapy (SBRT) और Stereotactic Radiosurgery (SRS)
यह तकनीक ट्यूमर कोशिकाओं को बेहद सटीकता के साथ निशाना बनाती है और आसपास के सामान्य ऊतकों को कम नुकसान पहुंचाती है। इससे मरीजों के उपचार परिणाम बेहतर होने की उम्मीद है।
रक्षा स्वास्थ्य सेवाओं में Armed Forces Medical Services (AFMS) के अंतर्गत यह खरीद एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।पुरानी तकनीक आधारित मशीनों की तुलना में यह उपकरण अधिक तेज, सुरक्षित और प्रभावी माना जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में AFMS के अन्य ऑन्कोलॉजी केंद्रों को भी चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड किया जाएगा।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ सैन्य और स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थितइस अवसर पर डीजी एएफएमएस सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन; आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अविनाश दास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे रक्षा स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
नई मशीन के शुरू होने से सैनिकों और पूर्व सैनिकों को बड़ा लाभ मिलेगा जैसे कि कैंसर मरीजों का इलाज अधिक सटीक होगा, उपचार के दौरान दुष्प्रभाव कम होंगे, अस्पताल की आंतरिक उपचार क्षमता बढ़ेगी और दिल्ली और आसपास के सैन्य परिवारों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा ये आधुनिक कैंसर थेरेपी देश में ही उपलब्ध होगी
भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय लगातार सशस्त्र बलों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को उन्नत कर रहे हैं। यह कदम “आत्मनिर्भर और आधुनिक रक्षा स्वास्थ्य प्रणाली” की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में AI आधारित रेडियोथेरेपी और रोबोटिक कैंसर उपचार तकनीकों का भी उपयोग बढ़ सकता है।
Army Hospital Delhi, Linear Accelerator India, Cancer Treatment Delhi, Army Hospital R&R, Radiation Oncology, Defence Health Services, AFMS News, Cancer Therapy India, Rajesh Kumar Singh Defence Secretary, LINAC Machine India










1 thought on “नई दिल्ली: “अब सेना के कैंसर मरीजों को मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज! आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में शुरू हुई हाईटेक रेडियोथेरेपी मशीन””
Achha hai. Hamare defence field ke bahut saare retired, purane aur naye nuzaban jo cancer ke treatment prakriya mei nayi :technology with d help of AI” se benefits payenge.