Search
Close this search box.

नई दिल्ली: “UPSC Prelims 2026 में पहली बार AI Face Authentication! अब नकल करना लगभग नामुमकिन!”

New Delhi: “AI Face Authentication in UPSC Prelims 2026 for the First Time! Cheating Is Now Virtually Impossible!”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जैनेन्द्र यादव

नई दिल्ली: “UPSC Prelims 2026 में पहली बार AI Face Authentication! अब नकल करना लगभग नामुमकिन, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) Union Public Service Commission ने 24 मई 2026 को देशभर के 83 शहरों में सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का सफल आयोजन किया। इस बार परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पहली बार रियल-टाइम फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

देशभर के 2,072 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 8,19,732 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 5.49 लाख उम्मीदवार यानी करीब 67 प्रतिशत परीक्षा में शामिल हुए। यह पिछले वर्ष की तुलना में अधिक उपस्थिति दर्ज करता है।

यूपीएससी ने परीक्षा में फर्जीवाड़ा और दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस बार अत्याधुनिक फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू किया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की यह स्वदेशी तकनीक National e-Governance Division नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी) द्वारा विकसित की गई और सभी 2,072 केंद्रों पर सफलतापूर्वक संचालित हुई।

यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि यह आयोग द्वारा अब तक का सबसे बड़ा फेस ऑथेंटिकेशन अभियान था और इसकी 100 प्रतिशत सफलता परीक्षा प्रणाली को और अधिक निष्पक्ष बनाएगी। परीक्षा दो अनिवार्य सत्रों में आयोजित की गई-सामान्य अध्ययन (पेपर-I): सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और CSAT (पेपर-II): दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक का समय दिया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली बैकअप, पीने का पानी, मेडिकल सहायता और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

सबसे अधिक उम्मीदवार दिल्ली केंद्र में दर्ज किए गए जैसे कि दिल्ली – 70,885 उम्मीदवार, हैदराबाद – 44,209 उम्मीदवार और पटना – 39,147 उम्मीदवार, जबकि सबसे कम आवेदन कारगिल और पोर्ट ब्लेयर जैसे केंद्रों पर दर्ज किए गए। परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यूपीएससी इस बार पहली बार परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद अस्थायी उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार 31 मई 2026 शाम 6 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अंतिम उत्तर कुंजी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।
11,224 दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। दृष्टिबाधित और चलन अक्षमता वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक सत्र में 40 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया। इस वर्ष भीड़ को कम करने के लिए यूपीएससी ने तीन नए परीक्षा केंद्र जोड़े गये हैं जिनमे पहला भुवनेश्वर, दुसरा कानपुर और तीसरा मेरठ है इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने निकटवर्ती शहर चुनने के लिए नया ड्रॉपडाउन विकल्प भी दिया गया।
पहली बार AI आधारित फेस ऑथेंटिकेशन, मोबाइल सिग्नल जैमर का इस्तेमाल, Answer Key जल्द जारी करने की नई व्यवस्था और डिजिटल और पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए बेहतर सुविधाएं दी गई हैं।

UPSC Prelims 2026, UPSC Exam 2026, UPSC Face Authentication, Civil Services Exam 2026, UPSC Answer Key 2026, UPSC News Hindi, UPSC Latest Update, IAS Exam 2026, UPSC Attendance, UPSC Technology

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: “UPSC Prelims 2026 में पहली बार AI Face Authentication! अब नकल करना लगभग नामुमकिन!””

Leave a Comment

और पढ़ें