Search
Close this search box.

नई दिल्ली: दुनिया फिर अलर्ट मोड पर! WHO ने इबोला वायरस को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित की,भारत सरकार ने भी जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

New Delhi: The world is back on alert! The WHO has declared a global health emergency regarding the Ebola virus, and the Government of India has also issued a travel advisory.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीरेंद्र दाश

नई दिल्ली: दुनिया फिर अलर्ट मोड पर! WHO ने इबोला वायरस को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित की,भारत सरकार ने भी जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) और युगांडा में इबोला वायरस के कथित प्रकोप को देखते हुए 17 मई 2026 को इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित कर दिया है। इसके बाद भारत सरकार ने भी भारतीय नागरिकों के लिए अहम ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

WHO के अनुसार, DRC और युगांडा में फैल रहा इबोला वायरस बुंडीबुग्यो स्ट्रेन इबोला वायरस रोग से जुड़ा है, जो बेहद खतरनाक वायरल रक्तस्रावी बुखार (Viral Hemorrhagic Fever) का कारण बनता है। Africa CDC ने भी इस प्रकोप को महाद्वीपीय सुरक्षा का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।
इबोला एक गंभीर और जानलेवा वायरल बीमारी है, जिसमें तेज बुखार, शरीर में कमजोरी, उल्टी और दस्त और आंतरिक व बाहरी रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस वायरस की मृत्यु दर काफी अधिक होती है। WHO ने 22 मई 2026 को नई अस्थायी सिफारिशें जारी कीं, जिनमें कहा गया एयरपोर्ट और सीमा चौकियों पर निगरानी बढ़ाई जाए और संक्रमित क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों की जांच की जाए एवं प्रभावित देशों की यात्रा फिलहाल टाली जाए, विशेष चिंता दक्षिण सूडान जैसे पड़ोसी देशों को लेकर जताई गई है, जहां संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है।
रिपोर्ट के मुताबिक Bundibugyo strain के लिए अभी कोई स्वीकृत वैक्सीन उपलब्ध नहीं और कोई विशेष इलाज भी मंजूर नहीं, केवल लक्षणों के आधार पर उपचार किया जा रहा है
भारत सरकार ने साफ कहा है कि फिलहाल भारत में इबोला का कोई मामला नहीं मिला है लेकिन एहतियात बेहद जरूरी है और कोई भी भारतीय नागरिक DRC, Uganda और South Sudan की गैर-जरूरी यात्रा से बचें, इन देशों में मौजूद भारतीयों को स्थानीय स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने, भीड़भाड़ से बचने तथा स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा और सीमापार आवाजाही के कारण संक्रमण तेजी से फैल सकता है। इसलिए एयरपोर्ट स्क्रीनिंग, ट्रैवल हिस्ट्री जांच तथा हेल्थ सर्विलांस को मजबूत किया जा रहा है।

इबोला वायरस 2026, WHO Ebola Emergency, Uganda Ebola outbreak, Congo Ebola virus, Bundibugyo strain, India travel advisory Ebola, Ebola symptoms Hindi, WHO PHEIC, Ebola latest news, Africa Ebola outbreak

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “नई दिल्ली: दुनिया फिर अलर्ट मोड पर! WHO ने इबोला वायरस को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित की,भारत सरकार ने भी जारी की ट्रैवल एडवाइजरी”

Leave a Comment

और पढ़ें