नई दिल्ली:दिल्ली डीकंजेशन प्लान: NCR में ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने के लिए ₹1.25 लाख करोड़ की मेगा परियोजनाएं शुरू, सराय काले खान में आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार परिषद में दिल्ली-एनसीआर की ट्रैफिक और प्रदूषण समस्या से निपटने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘दिल्ली डीकंजेशन प्लान’ परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे परियोजना और अन्य प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस योजना के तहत दिल्ली-एनसीआर में कुल ₹1.25 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इनमें ₹1 लाख करोड़ की परियोजनाएं निर्माणाधीन या पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि ₹25,000 करोड़ की नई योजनाएं प्रस्तावित हैं।
दिल्ली डीकंजेशन प्लान की 10 बड़ी परियोजनाएं-
1. दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे एक्सटेंशन (NE-5) लंबाई: 20 किमी, लागत: ₹1,500 करोड़, KMPE से UER-II तक कनेक्टिविटी, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के ट्रैफिक को IGI एयरपोर्ट और गुरुग्राम तक सीधी पहुँच
2. UER-II उत्तरी एक्सटेंशन- लंबाई: 17 किमी, लागत: ₹3,350 करोड़, अलीपुर से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तक, NH-44 और रिंग रोड का विकल्प
3. UER-II पूर्वी एक्सटेंशन- लंबाई: 65 किमी, लागत: ₹7,500 करोड़, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से नोएडा तक हाई-स्पीड इंटरसिटी बाईपास तथा कालिंदी कुंज और आउटर रिंग रोड का ट्रैफिक कम होगा
4. द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज टनल- लंबाई: 8 किमी, लागत: ₹6,969 करोड़ तथा शिव मूर्ति से नेल्सन मंडेला मार्ग तक सिग्नल-फ्री कॉरिडोर

5. AIIMS से महिपालपुर एलिवेटेड कॉरिडोर- लंबाई: 20 किमी, लागत: ₹5,000 करोड़, दिल्ली-गुरुग्राम ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक हाई-स्पीड मार्ग
6. कालिंदी कुंज इंटरचेंज- लंबाई: 0.5 किमी, लागत: ₹300 करोड़, ओखला बैराज क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने का लक्ष्य
7. हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर से पंजाबी बाग कॉरिडोर- लंबाई: 18.5 किमी, लागत: ₹1,505 करोड़, ग्रीन लाइन मेट्रो के समानांतर 6-लेन हाईवे
8. महरौली से हरियाणा बॉर्डर कॉरिडोर- लंबाई: 6.5 किमी, लागत: ₹1,462 करोड़, येलो लाइन मेट्रो के साथ विकसित 6-लेन स्पर रोड
9. आश्रम से बदरपुर कॉरिडोर- लंबाई: 7.5 किमी, लागत: ₹470 करोड़, फरीदाबाद और मथुरा ट्रैफिक को सुगम बनाएगा
10. UER-II सर्विस रोड- लंबाई: 26.2 किमी, लागत: ₹6,500 करोड़

दिल्ली डीकंजेशन प्लान के तहत एक्सप्रेसवे और हाईवे चौड़े किए जाएंगे, सिग्नल-फ्री टनल और एलिवेटेड बाईपास बनाए जाएंगे,मेट्रो नेटवर्क (येलो, ग्रीन, वायलेट लाइन) के साथ बेहतर इंटीग्रेशन होगा। इससे यात्रा समय कम होगा, ट्रैफिक जाम घटेगा,प्रदूषण में कमी आएगी, तथा दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी और तेज होगी।

कार्यक्रम के दौरान डीएनडी ↔ महारानी बाग ↔ जैतपुर ↔ पुश्ता रोड तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक (NH-148 NA) परियोजना का ऑन-साइट निरीक्षण भी किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद ↔ जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे की प्रगति की समीक्षा भी हुई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, अजय टम्टा, कृष्णपाल गुर्जर, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, हरियाणा मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी उपस्थित रहे।
Delhi Decongestion Plan Nitin Gadkari NCR Infrastructure DND Faridabad Sohna Highway Delhi Traffic Plan UER II Project Delhi NCR Expressway Delhi Infrastructure News Delhi Mumbai Expressway Link NCR Connectivity










2 thoughts on “नई दिल्ली:दिल्ली डीकंजेशन प्लान: NCR में ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने के लिए ₹1.25 लाख करोड़ की मेगा परियोजनाएं शुरू”
Traffic and pollution free Delhi
Good initiative in terms of investment budget. But how fast and smoothly it will b implemented has to seen.