Search
Close this search box.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस EOW का बड़ा खुलासा: ₹128 करोड़ GST फ्रॉड का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में ₹128 करोड़ GST फ्रॉड का बड़ा खुलासा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरुण कुमार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस EOW का बड़ा खुलासा: ₹128 करोड़ GST फ्रॉड का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा दिल्ली (EOW) ने एक बड़े GST फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई में करीब ₹128 करोड़ के फर्जी GST लेन-देन का खुलासा हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त CP EOW रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी 250 से अधिक शेल कंपनियों के जरिए फर्जी इनवॉइस जारी कर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी और अवैध नकद लेन-देन कर रहे थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी कंपनियां बनाकर उनके नाम पर नकली GST इनवॉइस जारी करते थे। इन इनवॉइस के जरिए फर्जी Input Tax Credit (ITC) लिया जाता था, नकद लेन-देन को वैध दिखाया जाता था,और करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की जाती थी। पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और कई राज्यों तक फैला हो सकता है। EOW टीम ने तकनीकी सर्विलांस, बैंकिंग ट्रेल और डिजिटल डेटा एनालिसिस के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद दिल्ली के दरियागंज इलाके में छापेमारी कर 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी को बाद में दबोचा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹51.12 लाख नकद, 15 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 2 कार और बड़ी संख्या में फर्जी कंपनियों के इनवॉइस तथा GST और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।
रवि कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी करीब 250 से अधिक फर्जी कंपनियों का संचालन कर रहे थे। इन कंपनियों का उपयोग फर्जी बिलिंग, टैक्स चोरी, हवाला जैसी वित्तीय गतिविधियों, और अवैध कैश ट्रांजैक्शन के लिए किया जा रहा था। अतिरिक्त CP EOW रवि कुमार सिंह ने बताया कि यह हाल के समय में दिल्ली में सामने आए सबसे बड़े GST फ्रॉड मामलों में से एक है। पुलिस अब बैंक खातों, फर्जी कंपनियों के निदेशकों, GST नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट के तार किन-किन राज्यों और कारोबारी समूहों से जुड़े हुए हैं। मामले में और भी गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Delhi GST Fraud Case EOW Delhi GST Scam ₹128 Crore GST Fraud Fake GST Invoice Racket Shell Companies Scam Delhi Economic Offences Wing Delhi GST Scam Breaking News Delhi Police EOW Raid Fake Companies Fraud Financial Crime Delhi

Ib News
Author: Ib News

3 thoughts on “नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस EOW का बड़ा खुलासा: ₹128 करोड़ GST फ्रॉड का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Comment

और पढ़ें