नई दिल्ली: देशभर में ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह 2026’ की शुरुआत,अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा को लेकर बड़ा राष्ट्रीय अभियान-केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 4 मई से 10 मई 2026 तक ‘राष्ट्रव्यापी अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय संकल्प समारोह के साथ किया गया, जिसका मुख्य विषय रहा: “स्वास्थ्य सुविधा अग्नि सुरक्षा” और इस साल की थीम है “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज: अग्नि निवारण के लिए एकजुट” इस थीम के जरिए सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि संस्थानों की सुरक्षा केवल सरकार नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है

इस अभियान के मुख्य उद्देश्य अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि जोखिम को कम करना,आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत बनाना और स्वास्थ्य कर्मियों को फायर इमरजेंसी के लिए प्रशिक्षित करना तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा ऑडिट को सुदृढ़ करना है ।

इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने कहा कि यह सप्ताह कमियों की पहचान और सुधार का अवसर है, सभी राज्यों से अपील की गई कि वे नियमित अग्नि सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट IHIP पोर्टल पर अपलोड करें और 50,000+ प्रतिभागियों ने पहले ही iGOT अग्नि सुरक्षा कोर्स पूरा किया है ।

(NDMA) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य कृष्ण एस. वत्सा ने कहा कि अस्पतालों में प्रोएक्टिव और सिस्टम-बेस्ड फायर सेफ्टी जरूरी है और पूरे देश में विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा राज्य और जिला स्तर पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

महानिदेशक (अग्निशमन सेवा) सुनील कुमार झा ने कहा कि अस्पताल बेहद संवेदनशील स्थान होते हैं जहां छोटी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है इसलिये जरूरी है कि नियमित ऑडिट, सख्त सुरक्षा मानक और निरंतर सतर्कता जरुरी है।
मंत्रालय ने इस मौके पर “स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्नि एवं जीवन सुरक्षा राष्ट्रीय दिशानिर्देश (2026)” भी जारी किए जिसका मुख्य फोकस जोखिम मूल्यांकन और रोकथाम, इन्फ्रास्ट्रक्चर सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया सिस्टम, और स्टाफ ट्रेनिंग और क्षमता निर्माण व ICU, NICU, PICU और OT जैसे हाई-रिस्क एरिया के लिए विशेष प्रोटोकॉल जरुरी है।
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान पूरे देश में फायर सेफ्टी ऑडिट, मॉक ड्रिल और लाइव डेमो, मरीजों की सेफ इवैक्यूएशन प्रैक्टिस और तकनीकी वेबिनार तथा पोस्टर, क्विज और जागरूकता अभियान चलाना है। राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी अस्पतालों में फायर और इलेक्ट्रिकल ऑडिट अनिवार्य, मेडिकल कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान और प्राइवेट और सरकारी दोनों संस्थानों पर समान फोकस रहेगा। यह अभियान भारत के स्वास्थ्य तंत्र को ज्यादा सुरक्षित, जवाबदेह और आपदा-तैयार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, सरकार ने सभी हितधारकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और सुरक्षा मानकों का पालन करें।
#FireSafetyWeek2026 #HospitalSafety #IndiaHealth #FireSafetyIndia #NDMA #HealthMinistry #SafetyFirst #EmergencyPreparedness #HealthcareIndia #BreakingNews #FireAwareness #PublicSafety #IndiaNews










1 thought on “नई दिल्ली: देशभर में ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह 2026’ की शुरुआत-अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा को लेकर बड़ा राष्ट्रीय अभियान!”
Fire safety