Search
Close this search box.

New Delhi:भारत में नया आपदा अलर्ट सिस्टम: मोबाइल पर तुरंत पहुंचेगी जान बचाने वाली सूचना

अब आपका मोबाइल बनेगा आपकी जान का रक्षक!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

New Delhi:भारत में नया आपदा अलर्ट सिस्टम: मोबाइल पर तुरंत पहुंचेगी जान बचाने वाली सूचना, भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। Department of Telecommunications (DoT) और National Disaster Management Authority (NDMA) के सहयोग से देशभर में मोबाइल आधारित एडवांस आपदा अलर्ट सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिससे नागरिकों तक समय पर चेतावनी पहुंच सके।
NDMA द्वारा विकसित SACHET (Integrated Alert System) एक अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म है, जिसे Centre for Development of Telematics (C-DOT) ने तैयार किया है। यह सिस्टम अंतरराष्ट्रीय मानक International Telecommunication Union द्वारा सुझाए गए Common Alerting Protocol (CAP) पर आधारित है। जिसे पूरे भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय किया है और लोकेशन आधारित SMS अलर्ट मिलेंगे,19 से ज्यादा भाषाओं में संदेश तथा अब तक 134 बिलियन से ज्यादा अलर्ट भेजे जा चुके हैं
रियल-टाइम सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट से सरकार ने SMS के साथ Cell Broadcast (CB) तकनीक भी शुरू की है।इसका फायदा एक साथ लाखों लोगों तक तुरंत संदेश, बिना नेटवर्क भीड़ के अलर्ट पहुंचना और सुनामी, भूकंप, बिजली गिरना, गैस रिसाव जैसी आपात स्थितियों में बेहद कारगर तथा यह सिस्टम लगभग रियल-टाइम में अलर्ट भेजने में सक्षम है।
अगर आपको हाल ही में मोबाइल पर “TEST Cell Broadcast Message” मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ सिस्टम टेस्टिंग का हिस्सा है और आपको यह संदेश कई बार मिल सकता है इस पर कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है और यह अलर्ट केवल उन्हीं मोबाइल में आता है जिनमें “Test Alerts” ON हैं (सेटिंग्स → Safety & Emergency → Wireless Emergency Alerts) सफल परीक्षण के बाद सभी मोबाइल यूजर्स को (बिना सेटिंग के भी) कई भारतीय भाषाओं में सीधे अलर्ट मिलेंगे इससे आपदा के समय जान बचाने में बड़ा बदलाव आएगा l
#DisasterAlertSystem #SACHET #NDMA #DoTIndia #EmergencyAlert
#CellBroadcast #IndiaSafety #BreakingNews #TechIndia #PublicSafety
#DisasterManagementIndia #AlertSystemIndia #MobileAlert

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “New Delhi:भारत में नया आपदा अलर्ट सिस्टम: मोबाइल पर तुरंत पहुंचेगी जान बचाने वाली सूचना”

  1. अच्छा है ऐसे ही कुछ ना कुछ एच होता रहे देश में जनता के लिए

    Reply

Leave a Comment

और पढ़ें