Search
Close this search box.

गाजियाबाद:गाजियाबाद में नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 900 किलो सिंथेटिक पनीर बरामद, दो हिरासत में

शालीमार गार्डन पुलिस की कार्रवाई, मथुरा से दिल्ली ले जाया जा रहा था नकली पनीर, फूड सेफ्टी टीम ने लिए सैंपल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजियाबाद:गाजियाबाद में नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 900 किलो सिंथेटिक पनीर बरामद, दो हिरासत में, गाजियाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 900 किलो सिंथेटिक (नकली) पनीर बरामद किया है। यह पनीर मथुरा से दिल्ली ले जाया जा रहा था। मामला थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने संदिग्ध पिकअप टेंपो को रोककर जांच की। जांच के दौरान टेंपो में नीले ड्रमों में भरा हुआ भारी मात्रा में पनीर पाया गया, जिस पर शक होने पर पुलिस ने तुरंत उसे जब्त कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फूड सेफ्टी विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए। प्रारंभिक जांच में यह पनीर सिंथेटिक और मिलावटी होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अंतिम पुष्टि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस ने मौके से चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि यह नकली पनीर कब से सप्लाई किया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार सिंथेटिक पनीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले रसायन शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव डाल सकते हैं। फिलहाल पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुटे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह गोरखधंधा कितने समय से चल रहा था और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।
#FakePaneer #FoodSafety #GhaziabadNews #Adulteration
#FoodFraud #DelhiNCR #BreakingNews #HealthAlert
#UPPolice #FoodDepartment #MilkProducts

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें