Search
Close this search box.

देहरादून:PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन, 3 घंटे में तय होगी दूरी

PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून:PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन, 3 घंटे में तय होगी दूरी, 12,000 करोड़ की परियोजना से विकास को नई रफ्तार, देश के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देहरादून में 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित रहे।

यह 213 किलोमीटर लंबा, 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ते हुए यात्रा समय को 6 घंटे से घटाकर मात्र 3 घंटे कर देगा, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा। इस मेगा परियोजना में बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षा के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिनमें शामिल हैं:10 इंटरचेंज,3 रेलवे ओवरब्रिज (ROB),4 प्रमुख पुल,12 वे-साइड अमेनिटीज (जन सुविधाएं) और उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (ATM) यह कॉरिडोर हाई-स्पीड और निर्बाध यातायात के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यात्रा और अधिक सुविधाजनक होगी।

इस परियोजना को पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। जिसमे 12 किमी लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर (एशिया के सबसे लंबे में से एक)स 8 पशु मार्ग और 200 मीटर लंबे 2 हाथी अंडरपास तथा दात काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग हैंL इन सुविधाओं का उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना और प्राकृतिक पारिस्थितिकी को सुरक्षित रखना है।
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर शुरु होने से प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी, जैसे कि चार धाम, ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी व इसके अलावा बागपत, शामली और सहारनपुर जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। यह परियोजना न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी, बल्कि स्थानीय उद्योगों जैसे सहारनपुर की लकड़ी नक्काशी और मुजफ्फरनगर के कागज उद्योग को भी बढ़ावा देगी। तेज परिवहन के कारण कृषि उत्पादों की आवाजाही आसान होगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का एक मील का पत्थर साबित होगा। यह परियोजना न केवल यात्रा को तेज और सुरक्षित बनाएगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा देगी।

#DelhiDehradunCorridor #PMModi #NitinGadkari #InfrastructureIndia #HighwayDevelopment #EconomicCorridor #UttarakhandNews #UPNews #IndiaGrowth #SmartInfrastructure #TravelIndia #BreakingNews

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें