लखनऊ:दीपों की रोशनी में गूंजा ‘जय भीम’, सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश,उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने दीप प्रज्वलित कर बाबा साहेब को कोटिशः नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। पूरा वातावरण ‘जय भीम’ के नारों और देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत रहा। इस विशेष अवसर पर कई प्रमुख नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —पंकज चौधरी (राज्यमंत्री, भारत सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तर प्रदेश),बृजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश),धर्मपाल सिंह (प्रदेश महामंत्री, संगठन),असीम अरुण (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार),सुषमा खर्कवाल (महापौर, लखनऊ),मुकेश शर्मा (सदस्य, विधान परिषद),सुभाष यदुवंश (प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी),और आनंद द्विवेदी (महानगर अध्यक्ष, भाजपा लखनऊ) सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता समेत छत्रपाल सूर्यवंशी बुलंदशहर एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दीपोत्सव के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों — समानता, न्याय और बंधुत्व — को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा और अधिकारों के माध्यम से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है।

इस आयोजन में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट कर उनके विचारों को आगे बढ़ाना भी था।लखनऊ में आयोजित यह दीपोत्सव कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि बाबा साहेब के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समावेशी भारत का निर्माण संभव है।
AmbedkarJayanti #LucknowNews #BabaSahebAmbedkar #JaiBhim #Deepotsav2026 #UPNews #SocialJustice #Equality #IndianConstitution #Ambedkar135 #BreakingNewsUP #BJPNews








