नई दिल्ली:भारत अब आसमान में नई उड़ान भरने को तैयार! BE-JETO परियोजना के जरिए अब ड्रोन और छोटे विमान बिना लंबी रनवे के उड़ान भर सकेंगे, भारत के एयरोस्पेस और उन्नत प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अंतर्गत कार्यरत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (TDB) ने “बूस्ट इलेक्ट्रिक जंप टेक-ऑफ (BE-JETO)” परियोजना के लिए गुरुग्राम स्थित केसी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है। यह परियोजना भारत–यूके सहयोगात्मक अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम के तहत यूके की एआरसी एयरोसिस्टम्स लिमिटेड के साथ साझेदारी में संचालित की जाएगी, जिसके लिए TDB ने सशर्त अनुदान को मंजूरी दी है।
BE-JETO परियोजना उन्नत हाइब्रिड प्रणोदन आधारित जंप टेक-ऑफ (JTO) प्रणाली के विकास पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य मानव रहित (UAVs) और हल्के विमान प्लेटफॉर्म की परिचालन क्षमता को मजबूत बनाना है। इस तकनीक की मदद से कम दूरी में टेक-ऑफ संभव होगा और लगभग वर्टिकल टेक-ऑफ क्षमता विकसित होगी तथा दुर्गम क्षेत्रों में भी एयर ऑपरेशन आसान होंगे
इस परियोजना के तहत उत्तर भारत में एक समर्पित रोटरक्राफ्ट प्रणोदन परीक्षण बेंच स्थापित की जाएगी, जो किअगली पीढ़ी की एरियल मोबिलिटी टेक्नोलॉजी के परीक्षण का केंद्र बनेगी, स्टार्टअप्स और डेवलपर्स को विश्वस्तरीय टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराएगी और इनोवेशन और कमर्शियलाइजेशन को बढ़ावा देगीl यह टेक्नोलॉजी कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में क्रांति ला सकती है जैसे कि
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी,मेडिकल इवैक्यूएशन,आपदा प्रबंधन, ड्रोन लॉजिस्टिक्स, निगरानी और सुरक्षा अभियान जिससे केसी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड जैसे नवाचार-आधारित स्टार्टअप्स के लिए यह परियोजना तकनीकी सत्यापन का अवसर देगी,स्केलेबल समाधान विकसित करने में मदद करेगी तथा भारतीय एयरोस्पेस सेक्टर को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगीl
TDB के सचिव राजेश कुमार पाठक ने कहा कि “अंतरराष्ट्रीय सहयोगात्मक R&D कार्यक्रम रणनीतिक क्षेत्रों में अत्याधुनिक तकनीकों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। हाइब्रिड प्रणोदन और उन्नत टेक-ऑफ सिस्टम भारत की UAV और एरियल मोबिलिटी क्षमताओं को मजबूत करेंगे” यह पहल भारत को ग्रीन एविएशन, हाइब्रिड फ्लाइट सिस्टम और एडवांस्ड एरियल मोबिलिटी के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
क्या आप तैयार हैं भविष्य की उड़ान के लिए?
AerospaceRevolution #DroneIndia #FutureTech









1 thought on “नई दिल्ली: भारत अब आसमान में नई उड़ान भरने को तैयार! BE-JETO परियोजना के जरिए अब ड्रोन और छोटे विमान बिना लंबी रनवे के उड़ान भर सकेंगे”
Flight