Search
Close this search box.

New Delhi: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर उठाए कई सवाल, कहा — SC/ST आंदोलन, छात्र आत्महत्या और डेटा सुरक्षा पर जवाब नहीं मिला

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

New Delhi: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर उठाए कई सवाल, कहा — SC/ST आंदोलन, छात्र आत्महत्या और डेटा सुरक्षा पर जवाब नहीं मिला – IB News Desk — कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर कई गंभीर मुद्दों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि SC/ST एक्ट आंदोलन, छात्र आत्महत्याओं और डेटा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार से जवाब मांगे गए, लेकिन सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

राहुल गांधी ने कहा कि 8 साल पहले SC/ST एक्ट को कमजोर करने के खिलाफ देशभर में लाखों दलित और आदिवासी युवाओं ने आंदोलन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि संसद ने बाद में कानून को मजबूत किया लेकिन आंदोलन में शामिल निर्दोष युवा आज भी मुकदमों का बोझ उठा रहे हैं ये उनका शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार है राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि इन सभी मामलों को संवेदनशील और न्यायपूर्ण दृष्टि से वापस लिया जाना चाहिए।
राहुल गांधी ने छात्रों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 2023 में 66,955 युवाओं ने आत्महत्या की थी और पिछले 10 सालों में छात्र आत्महत्या 65% बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछा गया, लेकिन जवाब में केवल बहाने और खुद की तारीफ सुनने को मिली।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने रोहित वेमुला जैसे होनहार छात्रों का उदाहरण देते हुए जातिगत भेदभाव और आत्महत्या के संबंध पर सवाल उठाया, लेकिन सरकार ने इस संबंध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने सरकार से पूछा कि मानसिक स्वास्थ्य पर कितना खर्च किया जा रहा है, छात्र आत्महत्या रोकने की क्या योजना हैऔर जातिगत भेदभाव के खिलाफ संस्थागत जवाबदेही का कानून लाया जाएगा या नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इन सवालों का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा, “जब सरकार समस्या को मानने को ही तैयार नहीं, तो समाधान कैसे निकलेगा।”
राहुल गांधी ने सरकार के डेटा सुरक्षा प्रबंधन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने चीनी CCTV कैमरों के सार्वजनिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाया लेकिन सरकारी इमारतों में चीनी कैमरे अब भी लगे हुए हैं,प्रतिबंधित चीनी ऐप्स नए नाम से फिर सक्रिय हो रहे हैं और विदेशी AI प्लेटफॉर्म संवेदनशील डेटा प्रोसेस कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि संसद में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय से इन मुद्दों पर सवाल पूछा गया, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले सरकार ने 10 लाख चीनी कैमरों को जोखिम बताया था लेकिन आज भी सरकार ने सुरक्षा स्थिति स्पष्ट नहीं की और अभी तक नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पारदर्शिता नहीं है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी निगरानी के मुद्दे पर सच्चाई छिपा रही है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि SC/ST आंदोलन के मामलों को वापस लिया जाए, छात्र आत्महत्या रोकने के लिए ठोस नीति बनाई जाए और डेटा सुरक्षा पर पारदर्शिता लाई जाए। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को ऐसी सरकार चाहिए जो उनकी समस्याओं को सुने और समाधान निकाले।

इतना ही नही राहुल गांधी ने एक न्युज लेटर भी जारी किया है जिसमे उन्होने कहा है कि प्यारे साथियों, वैश्विक अस्थिरता और पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष के इस दौर में, भारत एक नेतृत्व संकट का सामना कर रहा है। मेरा सवाल है कि हमारे राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित क्यों नहीं रखा गया? मैंने आम लोगों, छोटे व्यवसायों, रेस्टोरेंट और रेहड़ी पटरी वालों की परेशानियों को संसद में उठाया, जो पहले से ही LPG और तेल संकट से जूझ रहे हैं। साथ ही, केरलम के लोगों के लिए गरिमा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए UDF की योजनाओं के बारे में भी पढ़ें।

Ib News
Author: Ib News

3 thoughts on “New Delhi: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर उठाए कई सवाल, कहा — SC/ST आंदोलन, छात्र आत्महत्या और डेटा सुरक्षा पर जवाब नहीं मिला”

Leave a Comment

और पढ़ें