अरुण कुमार
पश्चिम एशिया तनाव पर सरकार अलर्ट, राजनाथ सिंह ने बुलाई मंत्रियों की बड़ी बैठक
भारत सरकार सतर्क, राजनाथ सिंह ने संकट से निपटने के लिए दिया बड़ा निर्देश
संकट से निपटने के लिए मंत्रियों का समूह सक्रिय, राजनाथ सिंह की पहली बैठक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 28 मार्च, 2026 को पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां हो रहे घटनाक्रमों के जवाब में सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए गठित ‘मंत्रियों के अनौपचारिक समूह’ (आईजीओएम) की पहली बैठक की अध्यक्षता की। नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-2 में आयोजित इस बैठक में वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण; संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू; पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी; विद्युत मंत्री मनोहर लाल; रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा; उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी; नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू; और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने भाग लिया।

राजनाथ सिंह ने ईजीओएस को स्थिति की बारीकी से निगरानी जारी रखने, मध्यम से दीर्घकालिक तैयारी का दृष्टिकोण अपनाने, उच्च-स्तरीय समन्वय बनाए रखने और त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी नीतिगत प्रयास आपस में तालमेल के साथ होने चाहिए और उन्हें समय-सीमा के भीतर लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित मंत्रियों से रचनात्मक सुझाव भी मांगे कि भारत मजबूत और तैयार बना रहे।
बैठक में यह निर्देश भी दिया गया कि सभी मंत्रालय और विभाग मौजूदा हालात से जुड़ी जरूरी जानकारी, नए घटनाक्रम और सलाह एमआईबी व्हाट्सऐप चैनल के जरिए साझा करें, ताकि नागरिकों तक सही जानकारी पहुंचे और अफवाहों, गलत जानकारियों और फेक न्यूज का असरदार तरीके से मुकाबला किया जा सके।

बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट में, रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार, भारतीय लोगों को संघर्ष के किसी भी प्रभाव से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
#राजनाथ सिंह बैठक #पश्चिम एशिया संकट #भारत सरकार #अलर्ट रक्षा मंत्री #बैठक #मोदी सरकार तैयारी #भारत पश्चिम एशिया संकट #भारत सुरक्षा बैठक #मंत्रियों का समूह #बैठक #IGOM बैठक #भारत सरकार निर्णय
#Rajnath Singh
#West Asia Crisis
#India Government
#Narendra Modi
#India Security
#Energy Security
#India Economy
#Government Meeting
#Breaking News India
#India Alert









