Search
Close this search box.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन- पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट देश को किया समर्पित

पीएम मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, जेवर बना भारत का नया एविएशन हब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जैनेन्द्र यादव

नई दिल्ली / जेवर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर देश को एक और विश्वस्तरीय एयरपोर्ट की सौगात दी। जेवर में बने इस एयरपोर्ट को उत्तर भारत के सबसे बड़े और आधुनिक हवाई अड्डों में शामिल किया जा रहा है, जिससे दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बड़ा फायदा मिलेगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि “नए भारत के विकास का प्रवेश द्वार” है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति देगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। पहले चरण में लाखों यात्रियों की क्षमता के साथ शुरू हुआ यह एयरपोर्ट भविष्य में करोड़ों यात्रियों को संभालने की क्षमता वाला एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल होगा।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस एयरपोर्ट से दिल्ली-एनसीआर में हवाई यातायात का दबाव कम होगा,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को गति मिलेगी और उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स तेजी से पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर और आसपास के क्षेत्रों में यह एयरपोर्ट आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, मेट्रो और एयरपोर्ट जैसी परियोजनाएं उत्तर प्रदेश को देश की विकास इंजन बना रही हैं।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश-विदेश के प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू होने की योजना है। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा,पर्यटन को गति मिलेगी,निर्यात आसान होगा और लॉजिस्टिक्स सेक्टर मजबूत होगा। इस एयरपोर्ट परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार बढ़ेंगे,होटल और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एयरपोर्ट “आत्मनिर्भर भारत” और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत उदाहरण है।

विशेषज्ञों के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भविष्य में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के बाद देश का प्रमुख एविएशन हब बन सकता है। इस मौके पर उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्रिमंडल राममोहन नायडू, पंकज चौधरी, ज्यूरिक एयरपोर्ट के चेयरमैन जोसेफ फेल्डर, एवं अन्य मंत्रिगण, सांसद, विधायक, मौजूद थे

#नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट #जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन #पीएम मोदी एयरपोर्ट उद्घाटन #नोएडा एयरपोर्ट #जेवर एयरपोर्ट #नरेंद्र मोदी आज की खबर #उत्तर प्रदेश एयरपोर्ट #नया एयरपोर्ट भारत #Delhi NCR Airport #Jewar Airport News

#Noida International Airport #Jewar Airport #PM Modi #Narendra Modi #UP Development #Infrastructure India #Airport India #Delhi NCR Airport #UP News #India Infrastructure

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन- पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट देश को किया समर्पित”

Leave a Comment

और पढ़ें