बिना डॉक्टर GLP-1 दवा लेना पड़ सकता है भारी! भारत में छापेमारी शुरू
Weight Loss Drug Alert: भारत में GLP-1 दवाओं पर रेड, 49 जगहों पर जांच
सरकार का हेल्थ अलर्ट 🚨 GLP-1 दवाओं के गलत इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई
GLP-1 दवाओं का बढ़ता क्रेज बना खतरा! Drug Controller का बड़ा फैसला

अरुण कुमार
नई दिल्ली— भारत के औषधि नियंत्रक (Drugs Controller General of India – DCGI) ने GLP-1 वजन घटाने वाली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला में नैतिक प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने के लिए अपनी नियामक निगरानी तेज कर दी है। हाल ही में बाजार में कई सस्ते जेनेरिक वेरिएंट्स के आने के बाद इन दवाओं की बिना डॉक्टर की देखरेख वाली उपलब्धता और दुरुपयोग को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
नोवो नॉर्डिस्क के सेमाग्लूटाइड पेटेंट के 20 मार्च 2026 को भारत में समाप्त होने के बाद कई घरेलू कंपनियों (सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, नेटको आदि) ने बहुत कम कीमतों (मासिक 750-3400 रुपये तक) पर जेनेरिक संस्करण लॉन्च कर दिए हैं। इससे खुदरा फार्मेसियों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों, थोक विक्रेताओं और वजन घटाने वाले क्लीनिकों में इनकी आसान उपलब्धता बढ़ गई है।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए औषधि नियंत्रक ने राज्य नियामकों के साथ मिलकर अनियमितताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 10 मार्च 2026 को जारी एडवाइजरी मे साफ-साफ कहा गया है कि सभी निर्माताओं, आयातकों और मार्केटिंग अथॉरिटीज कोई भी भ्रामक विज्ञापन, सरोगेट (अप्रत्यक्ष) प्रचार, इन्फ्लुएंसर कैंपेन, “मोटापा जागरूकता अभियान” या ऑफ-लेबल उपयोग को बढ़ावा देने वाली कोई भी गतिविधि नहीं की जाए। ऐसे प्रचार को दवाओं एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत गंभीर उल्लंघन माना जाएगा। देशभर में नियामक एजेंसियों ने बड़े स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया जिसमे CDSCO ने राज्य नियामकों के सहयोग से 49 संस्थाओं (ऑनलाइन फार्मेसी गोदाम, थोक विक्रेता, खुदरा दुकानें और स्वास्थ्य/वजन घटाने वाले क्लीनिक) में ऑडिट और निरीक्षण किए। इनका उद्देश्य अनधिकृत बिक्री, गलत नुस्खे लिखने की प्रक्रियाएं और भ्रामक विपणन की पहचान करना था। दोषी पाए गए संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं।

DCGI ने यह सख्ती इसलिये की है क्योंकि GLP-1 दवाएं मूल रूप से टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए मंजूर हैं और वजन प्रबंधन के लिए केवल एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट या कुछ मामलों में कार्डियोलॉजिस्ट के सख्त निर्देश पर ही इस्तेमाल की जा सकती हैं। बिना चिकित्सकीय पर्यवेक्षण के इनका उपयोग गंभीर दुष्प्रभाव (जैसे थायरॉइड समस्या, पाचन संबंधी गंभीर मुद्दे, पैनक्रियाटाइटिस आदि) पैदा कर सकता है।

DCGI ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऐसी दवाओं का उपयोग केवल योग्य चिकित्सक की सलाह और निगरानी में ही करें। और स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी अपने संदेश मे कहै है कि मोटापा एक क्रॉनिक मेटाबोलिक स्थिति है जिसका प्रबंधन दवा के साथ-साथ डाइट, व्यायाम और जीवनशैली बदलाव से ही संभव है। दवा को “जादुई गोली” की तरह प्रचारित करना गलत और खतरनाक है। और यह कदम उन मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है जो असली जरूरत के बिना इन दवाओं का दुरुपयोग कर रहे थे। यदि आपको या आपके किसी परिचित को ऐसी कोई दवा लेनी है तो पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
#GLP1 #WeightLossDrug #DrugControllerIndia #HealthNews #MedicalAlert #IndiaNews #PharmaRegulation #BreakingNews GLP1 #WeightLossDrug #HealthAlert #BreakingNews #IndiaNews #DrugController #MedicalNews #Pharma #Obesity #HealthRisk










1 thought on “अब नही मिलेगी “जादुई गोली”! भारत में वजन घटाने वाली GLP-1 दवाओं पर सख्ती: अनधिकृत बिक्री और भ्रामक प्रचार के खिलाफ बड़ा एक्शन”
motapa