जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने को मंजूरी
NCR में ट्रैफिक जाम खत्मगुरुग्राम से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक 31.42 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग बनेगा
हरियाणा सरकार इसमें 450 करोड़ रुपये वहन करने पर दी सहमति
11 किलोमीटर लंबा हिस्सा एलिवेटेड मार्ग के रूप में किया जाएगा विकसित
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना उपमार्ग से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक नए सड़क निर्माण के संशोधित परिव्यय की मंजूरी दी
नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 31.42 किमी लंबे नए सड़क गलियारे के लिए 3,630.77 करोड़ रुपये के संशोधित खर्च को मंजूरी दे दी। यह गलियारा दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और सोहना से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
यह प्रोजेक्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आर्थिक विकास, शहरी अवसंरचना और परिवहन दक्षता को मजबूत करेगा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ाव बहु-आयामी परिवहन सुनिश्चित करेगा। लगभग 11 किमी हिस्सा एलेवेटेड होगा, जो डीएनडी-बल्लभगढ़ बाईपास को जेवर से जोड़ेगा।
एलेवेटेड कॉरिडोर की अतिरिक्त लागत 689.24 करोड़ रुपये है, जिसमें हरियाणा सरकार 450 करोड़ रुपये देगी। फरीदाबाद मास्टर प्लान 2031 के अनुरूप यह घनी आबादी वाले क्षेत्रों से गुजरेगा, जिससे जेवर हवाई अड्डे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की पूरी क्षमता का उपयोग होगा।

जेवर एयरपोर्ट तक तेज पहुंच से यात्रा में समय कम लगेगा।
फरीदाबाद में सतत शहरी विकास को बढ़ावा।
NCR में ट्रैफिक जाम घटेगा, लॉजिस्टिक्स सुधरेगा।
सरकार का यह कदम जेवर को प्रमुख हवाई और औद्योगिक हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
##JewarExpressway
#जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे #दिल्ली-मुंबई कनेक्शन #मोदी कैबिनेट मंजूरी
#फरीदाबाद सोहना गलियारा #3630 करोड़ सड़क प्रोजेक्ट #NCR इंफ्रास्ट्रक्चर
#जेवर हवाई अड्डा #दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक #फरीदाबाद मास्टर प्लान 2031 #हरियाणा-UP एक्सप्रेसवे कॉस्ट










2 thoughts on “जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से डायरेक्ट लिंक!”
New highway
National highway