डॉलर के मुकाबले रुपया 92.33 पर रिकॉर्ड गिरावट
रुपया गिरा तो क्या होगा? पेट्रोल से मोबाइल तक सब हो सकते हैं महंगे
मुंबई, 10 मार्च 2026: वैश्विक अस्थिरता के बीच भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के खिलाफ 92.33 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर लुढ़क गया है।ये सब ईरान युद्ध और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से मजबूत डॉलर का नतीजा है। इससे विदेशी सामान महंगे होंगे मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच तेज होती जंग ने कच्चे तेल की कीमतों को आसमान छूने पर मजबूर कर दिया है। इससे डॉलर मजबूत हुआ और विदेशी निवेशकों ने भारत से पूंजी निकालना शुरू कर दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने हस्तक्षेप कर बाजार को स्थिर करने की कोशिश तो की, लेकिन उसका प्रभाव सीमित ही रहा है। रुपये की इस कमजोरी से आयातित सामान जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, पेट्रोलियम उत्पाद और सोना महंगे हो जाएंगे। अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि खुदरा महंगाई 1-2 प्रतिशत बढ़ सकती है। आम आदमी पर इसका असर अगले कुछ हफ्तों में दिखेगा। मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच तेज होती जंग ने आगे की उम्मीदो पर पानी फेर दिया है महंगाई के रुप मे इसका असर जल्द ही देथने को मिल सकता है हालांकि ट्रंप प्रशासन द्वारा रूस से तेल खरीद पर दी गई छूट से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन युद्ध न रुकने तक दबाव बरकरार रहेगा। इस सभी मामले पर वित्त मंत्री ने कहा है कि, “हम सतर्क हैं और जरूरी कदम उठाएंगे।”
#आरबीआई हस्तक्षेप
#आयातित सामान महंगे
#पेट्रोल और सोना कीमत
#भारत में महंगाई
#वैश्विक आर्थिक संकट










2 thoughts on “ईरान-इजरायल युद्ध का असर- डॉलर के मुकाबले 92.33 पर गिरा रुपया, महंगाई बढ़ने का खतरा—पेट्रोल, सोना और इलेक्ट्रॉनिक्स होंगे महंगे”
Oh महंगाई होगी अब
Yudhh@gulf