गुजरात-टीम इंडिया ने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर तीसरी बार कब्जा जमा लिया। यह पहला मौका था जब मेजबान देश के रूप में भारत ने यह खिताब जीता है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 255 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सर्वाधिक स्कोर है। संजू सैमसन ने 82 गेंदों पर नाबाद 143 रनों की धमाकेदार पारी खेली, उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का चुना गया। रोहित शर्मा के 68 और कप्तान सूर्यकुमार यादव के 45 रनों ने मजबूत नींव रखी। वहीं जवाब में न्यूजीलैंड 159 रन पर ही ढेर हो गई थी।

इस एतिहासिक जीत के बाद देशभर में लाखों प्रशंसकों ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटीं और सड़कों पर नाच-गाना किया। मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में ट्रैफिक जाम हो गया। इस मौके पर कप्तान सूर्यकुमार ने कहा, “यह हमारी एकता और मेहनत का फल है।”

वहीं पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर आलोचकों को आड़े हाथों लिया, “जिन्होंने हमारी बल्लेबाजी को कमजोर ठहराया था, आज उनके पास बोलने को कुछ नहीं। संजू सैमसन ने दिखा दिया कि सही मौका मिले तो आसमान छू सकते हैं।” बीसीसीआई ने विजेता टीम को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की की है।
वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को एक्स पर जीत की बधाई ही है।
#India won T20 World Cup 2026 Final
#India vs New Zealand T20 World Cup Final Highlights
#India defeated New Zealand by 96 runs
#India wins third T20 World Cup title
#T20 World Cup 2026 final match report
#India vs New Zealand T20 Final
#T20 World Cup 2026 Final
#India wins T20 World Cup 2026
#Team India Champion
#India vs New Zealand Final Score
#T20 World Cup Final Ahmedabad
#India beats New Zealand by 96 runs










2 thoughts on “अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप विजय”
Jai hind
Cham0ion always champion