Search
Close this search box.

भारत के सभी राज्यों में हाई अलर्ट घोषित!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य-पूर्व चल रहे तनाव से भारत पर भी कई मोर्चों पर असर पड़ रहा है, खासकर उड़ानों, तेल कीमतों और अर्थव्यवस्था पर। इससे लाखों भारतीय नागरिक प्रभावित हो रहे हैं, सरकार ने कूटनीतिक अपील जारी की है। मध्य-पूर्व संघर्ष के पांचवें दिन भी गंभीर हालत बने हुये हैं, जहां इजरायल-अमेरिका के हमलों ने तेहरान समेत कई शहरों को निशाना बनाया है तो वहीं ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अस्थायी लीडरशिप काउंसिल बनी है और ईरान ने जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। हताहतों की संख्या सैंकड़ो की संख्या से अधिक पहुंच गई है।

अलजजीरा मीडिया की माने तो इजरायल ने तेहरान, इस्फहान, करमनशाह, कराज, तबरीज, इलाम और लोरिस्तान में 1200+ मुनिशन से 24 प्रांतों पर हमले किए हैं और अमेरिका ने ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ चलाया। ईरान के IRGC ने 27 US मिलिट्री साइट्स, इजरायली ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, जिससे तेल अवीव में पहली मौत हुई है। श्रीलंका के तट पर ईरानी नेवी जहाज डूब गया है जिसमे तकरीबन 140 लोग लापता हो गया हैं

मध्य-पूर्व संकट के पांचवें दिन बढ़ते खतरे के बीच केंद्र सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया है,और संभावना व्यक्त की जा रही है कि भारत में IRGC या हिजबुल्लाह से जुड़े खतरों की आशंका. कोई आतंकी हमला या फिर साइबर अटैक का खतरा और उड़ान प्रभावों से निपटने के लिए पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। खुफिया इनपुट्स से मस्जिदों, बाजारों और हवाई अड्डों पर नजर रखने के साथ साथ खाड़ी देशो से लौटने वाले नागरिकों पर फोकस किया जा रहा है

NSG, ATS और स्थानीय पुलिस का संयुक्त अभियान शुरू हो चुका है, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद जैसे शहरों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सभी एयरपोर्ट्स पर फ्रिस्किंग सख्त कर दी गई है 400 से ज्यादा उड़ानें अब भी प्रभावित हैं। कहीं कहीं स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां कर दी गई हैं, और बॉर्डर पर BSF अलर्ट मोड मे है। गृह मंत्रालय ने राज्यों को 24×7 कंट्रोल रूम चलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं विदेश मंत्रालय ने मध्य-पूर्व यात्रा न करने की चेतावनी दोहराई है और हेल्पलाइन 1800118797 को सक्रिय है। तेल कीमतें बढ़ने से महंगाई का डर बढ़ने लगा है, स्टॉक मार्केट में गिरावट देखी जा रही है। और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युनाईटेड नेशन में शांति अपील की हौ साथ ही सभी दलों से एकजुटता की मांग की है। स्थिति गंभीर बनी हुई है लेकिन, अभी पूरी तरह से नियंत्रण में है।

#Ministry of Home Affairs Alert

#NSG ATS Joint Operation

#Airport Security Tightened India

#BSF High Alert

#Drone Surveillance Delhi Mumbai Hyderabad

#24×7 Control Room States

#India Travel Advisory Middle East

#MEA Helpline 1800118797

#Anti Terror Alert India

#मध्य पूर्व युद्ध ताजा खबर

#ईरान इजरायल युद्ध अपडेट

#भारत हाई अलर्ट

#तेल कीमतों में बढ़ोतरी

#उड़ानें रद्द आज

#गृह मंत्रालय अलर्ट

#प्रधानमंत्री मोदी शांति अपील

#स्टॉक मार्केट गिरावट आज

#साइबर अटैक खतरा भारत

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “भारत के सभी राज्यों में हाई अलर्ट घोषित!”

Leave a Comment

और पढ़ें