Search
Close this search box.

7-15 आयु वर्ग के बच्चों के लिए आधार में एमबीयू 1 अक्टूबर 2025 से एक वर्ष के लिए निःशुल्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट को अनिवार्य बनाने के लिए यूआईडीएआई के विशेष अभियान के अंतर्गत 100,000 से अधिक स्कूली बच्चों को प्रशिक्षित किया गया जिससे लाखों बच्चों को इससे लाभ मिला
यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय और राज्यों के शिक्षा विभाग स्कूलों के सहयोग से काम कर रहे हैं

अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अभियान छह महीने तक मिशन मोड में देशभर में चल रहा है; 7-15 आयु वर्ग के बच्चों के लिए आधार में एमबीयू 1 अक्टूबर 2025 से एक वर्ष के लिए निःशुल्क है

ROHIT DAS:

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने पूरे देश में 103,000 से अधिक स्कूलों को अपनी सेवाएं दी और लाखों स्कूली छात्रों को अपने स्कूल परिसरों में सरलता से और सुविधापूर्वक आधार में अपना अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा करने में मदद की।इस विशाल अभियान ने अब तक लगभग 1.2 करोड़ (12 मिलियन) स्कूली बच्चों को अपने स्कूलों में ही अपना एमबीयू पूरा करने में सहयोग दिया। यूआईडीएआई ने यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) एप्लिकेशन के साथ सफल तकनीकी एकीकरण के बाद सितंबर 2025 में स्कूली बच्चों के लिए मिशन मोड एमबीयू अभियान की शुरुआत की।

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के यूडीआईएसई+ के साथ एकीकरण से स्कूलों में बच्चों के एमबीयू की स्थिति की जानकारी मिली। इससे उन बच्चों की पहचान करने में मदद मिली जिनका एमबीयू होना बाकी था और स्कूलों में शिविर आयोजित करके एमबीयू पूरा करने में मदद मिली।

देश भर में यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय और राज्य कार्यालय, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा विभागों, जिला प्रशासन, स्कूलों और यूआईडीएआई के इकोसिस्टम भागीदारों सहित सभी हितधारकों के साथ बाल हितैषी गतिविधियों के समन्वय के लिए काम कर रहे हैं।चल रहे अभ्यास को क्रियान्वित करने के लिए कम से कम 4000 मशीनें उपयोग में हैं, और यूआईडीएआई गति को तेज करने के लिए इस संख्या को और बढ़ाने की प्रक्रिया में है।बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट रखने से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्तियों आदि के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने और नीट, जेईई, सीयूईटी जैसी प्रतियोगी और विश्वविद्यालय परीक्षाओं में पंजीकरण के लिए प्रमाणीकरण में सहायता मिलती है। यूआईडीएआई माता-पिता और अभिभावकों को अपने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है।

मिशन मोड में एमबीयू अभियान छह महीने से चल रहा है और यूआईडीएआई ने 1 अक्टूबर, 2025 से शुरू होने वाली एक वर्ष की अवधि के लिए 7-15 आयु वर्ग के बच्चों के लिए आधार में एमबीयू को निःशुल्क कर दिया है।स्कूलों में आयोजित शिविरों के अलावा, बच्चे भारत भर में स्थित किसी भी आधार नामांकन केंद्र और आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी अपना एमबीयू पूरा कर सकते हैं।

#How to Update Child Aadhaar in School

#Free Aadhaar Biometric Update for Students 2025

#Aadhaar Biometric Update Last Date

#Mission Mode Aadhaar Update Explained

#Aadhaar Update Process for 7 to 15 Years

#UIDAI School Camp Details

#Aadhaar Update for Competitive Exams

#आधार बायोमेट्रिक अपडेट 2025

#स्कूल में आधार अपडेट

#बच्चों का आधार अपडेट

#यूआईडीएआई मिशन मोड अभियान

#आधार अपडेट फ्री सेवा

#7 से 15 वर्ष आधार अपडेट

#आधार कार्ड समाचार

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें