Search
Close this search box.

गुलाबी टिकट (pink ticket) से नही,अब स्मार्ट कार्ड से फ्री मे यात्रा करेंगी दिल्ली की महिलाये!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक महिला तभी सशक्त होगी जब वह स्वतंत्र निर्णय ले सके, आत्मसम्मान से जी सके और उसे समान अवसर व सुरक्षा मिले- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुईं

नई दिल्ली — भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार, को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने राजधानी दिल्ली की महिलाओं और बेटियों को लाभान्वित करने वाली कई प्रमुख योजनाओं का औपचारिक शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। सैनिक के रूप में वे देश की सीमाओं की रक्षा कर रही हैं। वैज्ञानिक के रूप में वे प्रयोगशालाओं में शोध कर रही हैं। खेल-प्रतियोगिताओं में वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। राजनीति, सामाजिक सेवा, प्रशासन और व्यापार जैसे सभी क्षेत्रों में आज महिलाएं नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। देशभर में दीक्षांत समारोहों में डिग्री और पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की बढ़ती संख्या एक प्रेरणादायक तस्वीर प्रस्तुत करती है। हालांकि यह भी एक सच्चाई है कि महिलाओं को आज भी हिंसा, आर्थिक असमानता, सामाजिक रूढ़िवादिता और स्वास्थ्य संबंधी उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य इन बाधाओं को दूर करके ही प्राप्त किया जा सकता है। एक महिला सशक्त तभी होगी जब वह स्वतंत्र निर्णय ले सके, आत्मसम्मान से जी सके और उसे समान अवसर व सुरक्षा मिले। एक सशक्त महिला न केवल अपना जीवन बदल सकती है, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों की दिशा भी बदल सकती है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) की शुरुआत की, जो दिल्ली की महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देगा और एक ही स्मार्ट कार्ड से मेट्रो, आरआरटीएस जैसे अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भी भुगतान संभव करेगा। इसी कार्यक्रम में उन्होंने दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना का भी शुभारंभ किया। इसके तहत दिल्ली के राशन कार्ड धारक परिवारों को होली और दिवाली पर साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।सके अतिरिक्त राष्ट्रपति ने ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ का भी औपचारिक शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य बेटियों के आर्थिक और शैक्षणिक भविष्य को मजबूत बनाना है। इसमें चरणबद्ध रूप से कुल ₹56,000 जमा किए जाएंगे जो 21 वर्ष की आयु में लगभग ₹1 लाख से अधिक हो सकते हैं

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शिक्षा और लड़कियों की सुरक्षा को बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाखों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा कर रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करा रही है। लखपति दीदी योजना जैसी पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान कर रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी पहल महिलाओं के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि इन सभी प्रयासों से महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि हमें यह याद रखना चाहिए कि महिला सशक्तिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। यह समाज के प्रत्येक सदस्य और संस्था की जिम्मेदारी है।  महिलाओं को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहन एवं सहायता प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। हमें महिलाओं को आश्वस्त करना चाहिए कि वे सपने देख सकती हैं और उन्हें साकार कर सकती हैं और हम उनके सपनों को साकार करने में उनके साथ खड़े हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। यहां हर राज्य और क्षेत्र के लोग रहते हैं। यदि दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर हों और समाज के हर क्षेत्र में आत्मविश्वासपूर्ण नेतृत्व प्रदान करें, तो इससे पूरे देश को सकारात्मक संदेश मिलेगा। दिल्ली को पूरे देश के लिए महिला नेतृत्व वाले विकास का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। यह आयोजन दिल्ली सरकार की महिला सशक्तिकरण और सामाजिक-आर्थिक विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहाँ महिलाओं के लिए सार्वजनिक सेवाओं को और अधिक सुगम, सुरक्षित, डिजिटल और सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

#“Ek Mahila Tabhi Sashakt Hogi” Statement

#President Murmu on Women Empowerment

#Women Freedom and Equality India

#Importance of Women Empowerment in India

#Women Decision Making Rights India

#Equal Opportunity for Women India

#Women Security and Safety Policies

#द्रौपदी मुर्मु बयान

#महिला सशक्तिकरण भारत

#नारी शक्ति

#महिला सुरक्षा

#समान अवसर

#सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली

#राष्ट्रपति मुर्मु भाषण

#महिला अधिकार

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “गुलाबी टिकट (pink ticket) से नही,अब स्मार्ट कार्ड से फ्री मे यात्रा करेंगी दिल्ली की महिलाये!”

Leave a Comment

और पढ़ें