पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वंदे मातरम के सामूहिक गायन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन, 19 जनवरी, 2026 से 26 जनवरी, 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ के दूसरे चरण के अंतर्गत किया गया।
मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति से नई दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन स्थित मंत्रालय परिसर गूंज उठा। ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन में सभी प्रतिभागी एक साथ मिलकर उन अद्वितीय छंदों के प्रति सम्मान प्रकट कर रहे थे, जो अपनी रचना के 150 साल बाद भी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार के व्यापक राष्ट्रव्यापी स्मारक कार्यक्रम के तहत इसका आयोजन किया गया।









