Search
Close this search box.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश मे हुई मौत!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अजित पवार समेत 5 लोगो की विमान हादसे मे हुई मौत, हादसा या साजिश !

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती (पुणे) में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें अजित पवार समेत इस दुर्घटना में चार अन्य लोग भी मारे गए. अजित पवार जिला परिषद चुनावों के प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें 4 पब्लिक मीटिंग्स/जनसभाओं को संबोधित करना था। पुणे जिले में बारामती एयरपोर्ट के पास विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, लेकिन कंट्रोल खो बैठा और क्रैश हो गया। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि गिरते वक्त 5 धमाके जैसे सुनाई दिए। विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

इस विमान दुर्घटना मे सभी की मौके पर ही आग में जलकर मौत हो गई जिसमे अजित पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, NCP नेता, 66 वर्ष, उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, उनका पर्सनल असिस्टेंट, पायलट सुमित कपूर, को-पायलट युवा महिला पायलट सांभवी पाठक थे। इनमे कोई भी जीवित नहीं बचा। शवों को बारामती मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) और DGCA (Directorate General of Civil Aviation) ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स में तकनीकी खराबी, मौसम या पायलट एरर की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है।

इस मामले मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “अपूरणीय क्षति” और “शॉकिंग” बताया। PM मोदी ने अजित पवार को “ग्रासरूट्स से जुड़े मेहनती नेता” बताया। अन्य नेताओ ने राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अमित शाह, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस आदि ने शोक जताया और विमान हादसे की जांच की मांग की है।

आपको बता दें कि अजित पवार बारामती को अपना “गढ़” मानते थे। वे NCP के प्रमुख थे और महाराष्ट्र की सियासत में “बेताज बादशाह” कहलाते थे। हादसे के बाद पूरे देश में और NCP कार्यालयों पर शोक की लहर है महाराष्ट्र सरकार ने 3 दिन का राज्यव्यापी शोक घोषित किया है।

Ib News
Author: Ib News

8 thoughts on “महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश मे हुई मौत!”

Leave a Comment

और पढ़ें