इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी (आईएनएसए) में पहला राष्ट्रीय भूगणित सम्मेलन ‘जिओडकॉन-26’ आयोजित
‘आत्मनिर्भर भारत’ में भूगणित बनेगा राष्ट्रीय ताकत: डॉ. जितेंद्र सिंह
मैपिंग दिखाई देती है, लेकिन भूगणित ही उसका छिपा आधार
NavIC से सैटेलाइट नेविगेशन तक भारत की बड़ी छलांग, GEODeCON-26 में खुला प्लान
अब भू-स्थानिक डेटा होगा सबके लिए खुला, भारत बना रहा नई वैज्ञानिक शक्ति
IIT कानपुर में बनेगा नेशनल सेंटर फॉर जियोडसी, रिसर्च को मिलेगा बड़ा बूस्ट
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भूगणित (जियोडसी) जैसे बुनियादी विज्ञान को अब राष्ट्रीय शक्ति बनाना होगा। वे नई दिल्ली के इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी (आईएनएसए) में आयोजित पहले राष्ट्रीय भूगणित सम्मेलन ‘जिओडकॉन-26’ के उद्घाटन में बोल रहे थे।
डॉ. सिंह ने ‘राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति 2022’ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस नीति ने भू-स्थानिक डेटा को सबके लिए आसान और खुला बना दिया। अब यह क्षेत्र शासन, बुनियादी ढांचा, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहा है। भूगणित इसकी वैज्ञानिक नींव है, जो सटीक लोकेशन, सैटेलाइट नेविगेशन, जलवायु निगरानी और आपदा प्रतिक्रिया को संभव बनाती है।
मंत्री ने कहा, “मैपिंग तो दिखाई देती है, लेकिन भूगणित उसका छिपा आधार है।” भारत को अपने जियोडेटिक फ्रेम, गुरुत्वाकर्षण मॉडल और पोजिशनिंग सिस्टम पर खुद निर्भर रहना चाहिए। उन्होंने देश की स्वदेशी नेविक (NavIC) सिस्टम, अंतरिक्ष मिशन और पृथ्वी अवलोकन कार्यक्रमों का जिक्र किया, जो वैश्विक स्तर पर भारत की ताकत दिखाते हैं।
डॉ. सिंह ने सरकारी संस्थानों, यूनिवर्सिटी, इंडस्ट्री और युवा शोधकर्ताओं के बीच सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने विज्ञान मंत्रालय और सर्वे ऑफ इंडिया के प्रयासों की सराहना की। सम्मेलन के संरक्षक पद्म श्री डॉ. वी.पी. डिमरी ने कहा कि भूगणित जरूरी लेकिन उपेक्षित विज्ञान था। अब आईआईटी कानपुर में नेशनल सेंटर फॉर जियोडेसी और छह क्षेत्रीय केंद्र बन रहे हैं, जो अनुसंधान को मजबूत करेंगे।
विज्ञान मंत्रालय के डॉ. एम. मोहंती ने भविष्य के भू-स्थानिक मिशनों में भूगणित की भूमिका बताई। जिओडकॉन-26 वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, उद्योग नेताओं और युवाओं को एक मंच देता है। उद्घाटन में डॉ. ओंकार दीक्षित और सर्वेयर जनरल हितेश कुमार एस. मकवाना ने भी मौजूद थे।
#Geodesy India
#GEODeCON 2026
#Jitendra Singh Geospatial
#NavIC Navigation System
#Geospatial Policy 2022
#Survey of India
#Satellite Navigation India
#IIT Kanpur Geodesy Center
#Geodesy, GEODeCON 2026, Jitendra Singh, NavIC, Geospatial Policy 2022, INSA Delhi, Survey of India, Satellite Navigation, Space Technology India, Indian Science News










1 thought on “भारत भू-स्थानिक तकनीक में बनेगा सुपरपावर: GEODeCON-26 में डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान”
Geo mappy news