Search
Close this search box.

शिलांग: 2.17 करोड़ युवाओं के साथ MY Bharat बना जनभागीदारी का सबसे बड़ा आंदोलन!

IIM Shillong Chintan Shivir 2026, MY Bharat News, Mansukh Mandaviya, Raksha Khadse, Youth Development India, NSS India, Developed India 2047, MY Bharat Volunteers, Youth Affairs Ministry, Chintan Shivir Shillong

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IIM शिलांग में शुरू हुआ राष्ट्रीय चिंतन शिविर, विकसित भारत 2047 के लिए युवाओं को मिलेगा नया रोडमैप

MY Bharat और NSS को मजबूत कर युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ेगा युवा कार्यक्रम विभाग

अजीता सिंह

शिलांग: 2.17 करोड़ युवाओं के साथ MY Bharat बना जनभागीदारी का सबसे बड़ा आंदोलन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग ने आज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), शिलांग में दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण शिविर का उद्देश्य युवाओं की भागीदारी को मजबूत करना, कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा युवा-नेतृत्व वाले विकास के माध्यम से ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देना है।इस चिंतन शिविर में युवा कार्यक्रम विभाग, MY Bharat और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अधिकारियों को एक साझा मंच पर लाया गया है, ताकि वे अपने अनुभव, चुनौतियां और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियां साझा कर सकें।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे, मेघालय सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री श्री वैलाडमिकी शिला, युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल, अपर सचिव नितेश कुमार मिश्रा, MY Bharat की सीईओ डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित देशभर के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय निदेशक, जिला युवा अधिकारी एवं युवा प्रतिनिधि उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि MY Bharat आज 2.17 करोड़ युवा स्वयंसेवकों के साथ जनभागीदारी का राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य MY Bharat को देश के हर जिले, हर ब्लॉक और हर युवा तक पहुंचाना है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक युवाओं के लिए उपलब्ध अवसर पहुंच सकें।” उन्होंने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को सामुदायिक नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सफलता का आकलन केवल गतिविधियों से नहीं बल्कि उनके वास्तविक प्रभाव से होना चाहिए।
डॉ. मांडविया ने घोषणा की कि 26 जून से 15 अगस्त तक देशव्यापी नशा विरोधी अभियान चलाया जाएगा, जिसमें लाखों युवा भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि • वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर 150 शैक्षणिक संस्थानों में विशेष कार्यक्रम होंगे। देश के सभी 783 जिलों में MY Bharat केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को राष्ट्रीय विकास प्रक्रिया से और अधिक जोड़ा जाएगा।
राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि चिंतन शिविर का उद्देश्य अधिकारियों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों और नवाचारों को साझा करना है ताकि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार किया जा सके। उन्होंने पूर्वोत्तर भारत की खेल संस्कृति और युवा क्लब नेटवर्क की सराहना करते हुए कहा कि वहां की प्रतिभा को सही दिशा देने की आवश्यकता है।
युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने कहा कि चिंतन शिविर का प्रमुख उद्देश्य चुनौतियों की पहचान करना और ऐसे व्यावहारिक समाधान विकसित करना है जिन्हें जमीनी स्तर पर लागू किया जा सके। उन्होंने प्रतिभागियों से अभिनव मॉडलों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने का आह्वान किया।
अपर सचिव नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि MY Bharat और NSS स्वयंसेवकों के योगदान को व्यवस्थित रूप से पहचानने और मापने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवा नीति की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पिछले चिंतन शिविरों से प्राप्त सुझावों पर कई ठोस कदम उठाए जा चुके हैं।
पहले दिन निम्न विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए जिसमे परिवर्तनकारी नेतृत्व विकास, वार्षिक कार्य योजना, युवा क्लबों की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियां और MY Bharat पोर्टल के माध्यम से डिजिटल सहभागिता तथा स्वयंसेवा अवसर, अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम एवं संस्थागत तंत्र को मजबूत करना है। असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मणिपुर के प्रतिनिधियों ने युवा लामबंदी, स्वयंसेवा कार्यक्रम, सामुदायिक भागीदारी और MY Bharat पोर्टल पंजीकरण से जुड़े सफल अनुभव साझा किए।

IIM Shillong Chintan Shivir 2026, MY Bharat News, Mansukh Mandaviya, Raksha Khadse, Youth Development India, NSS India, Developed India 2047, MY Bharat Volunteers, Youth Affairs Ministry, Chintan Shivir Shillong

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “शिलांग: 2.17 करोड़ युवाओं के साथ MY Bharat बना जनभागीदारी का सबसे बड़ा आंदोलन!”

Leave a Comment

और पढ़ें