Search
Close this search box.

BRICS Business Forum में पीएम मोदी का संदेश: 100 स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाएं

PM Modi's message at the BRICS Business Forum: Take 100 startups to global markets.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री ने कहा—BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया की तुलना में करीब दोगुनी रफ्तार से बढ़ी; भारत में आयोजित Forum अब तक का सबसे बड़ा

बीरेन्दर दाश

नई दिल्ली

BRICS Business Forum में पीएम मोदी का संदेश: 100 स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS Business Forum को संबोधित करते हुए कहा कि BRICS अब केवल उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह नहीं, बल्कि वैश्विक व्यापार, नवाचार और आर्थिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में चार देशों से शुरू हुआ यह समूह आज BRICS और उसके साझेदार देशों को मिलाकर 21 देशों का व्यापक परिवार बन गया है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, BRICS देश विश्व की करीब 50 प्रतिशत आबादी, लगभग 40 प्रतिशत GDP और 25 प्रतिशत से अधिक वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले दो दशकों में जहां वैश्विक GDP लगभग ढाई गुना बढ़ी है, वहीं BRICS देशों की संयुक्त GDP करीब साढ़े चार गुना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह BRICS की आर्थिक शक्ति में तेज वृद्धि को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में आयोजित BRICS Business Forum अब तक का सबसे बड़ा Forum है। इसमें BRICS देशों के कारोबारी नेता, उद्यमी, नवोन्मेषक और निवेशक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि BRICS देश अब वैश्विक नवाचार और समाधान के महत्वपूर्ण केंद्र बन रहे हैं। जमीनी स्तर के नवाचार से लेकर frontier technologies तक, सदस्य देशों में नई संभावनाएं उभर रही हैं। BRICS की बढ़ती scale, speed और optimism इसके आर्थिक प्रभाव को और मजबूत कर रही है।
भारत की अध्यक्षता का मंत्र—Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता की theme है: “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” अर्थात—लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने इसी सोच को अपनी आर्थिक और व्यापार नीति का आधार बनाया है। ऊर्जा से लेकर तकनीक तक, भारत ने अपनी supply chains को अधिक diversified और reliable बनाने पर काम किया है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच यही resilience भारत को growth और stability का भरोसा देती है।

रणनीतिक क्षेत्रों में भारत का विस्तार

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत roads, railways, ports और airports का तेजी से विस्तार कर रहा है। इसके साथ ही shipbuilding, semiconductors, quantum technology, critical minerals और biotechnology जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में नई क्षमताएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने वैश्विक कारोबार को भारत के साथ जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा:

“Make in India, Innovate with India, and Scale for the World.” प्रधानमंत्री के मुताबिक, इन क्षेत्रों में भारत वैश्विक कंपनियों और निवेशकों के लिए नए अवसरों का केंद्र बन रहा है।

भारत में Startup Revolution

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में आज startup revolution चल रहा है। देश में दो लाख से अधिक startups और 120 से ज्यादा unicorns हैं। ये उद्यम AI, शिक्षा, स्वास्थ्य, Green Hydrogen, batteries, defence और space जैसे क्षेत्रों में नए समाधान विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के इन world-class innovations को BRICS के माध्यम से वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने की जरूरत है। इसकी झलक BRICS Bharat Innovates Expo में भी दिखाई देगी।

UPI और Population-Scale Innovation

प्रधानमंत्री ने भारत की Unified Payments Interface यानी UPI को population-scale innovation का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि UPI ने financial inclusion और digital transactions को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस digital infrastructure के ऊपर नए समाधान विकसित करने के लिए industry और startups को एक open ecosystem उपलब्ध कराया है। BRICS देशों के innovators भी भारत के इस अनुभव से सीख लेकर अपने-अपने देशों के लिए नए digital solutions तैयार कर सकते हैं।

बढ़ते व्यापार अवरोधों के बीच आर्थिक पुल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब दुनिया में trade barriers बढ़ रहे हैं, तब भारत economic bridges बनाने पर जोर दे रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद भारत ने दुनिया के करीब 40 देशों के साथ Free Trade Agreements किए हैं। उन्होंने कहा कि BRICS में भी भारत का दृष्टिकोण व्यापार बाधाओं को कम करना और businesses के लिए अवसर बढ़ाना है। इसी दिशा में भारत की अध्यक्षता के दौरान agriculture, health, skills और smart grids जैसे क्षेत्रों में नए cooperation networks बनाए गए हैं।

Startups और SMEs के लिए नई पहल

प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे और मध्यम उद्यमों तथा startups को बाजार और वित्त से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। इनमें- BRICS Incubator Network, BRICS MSME Portal, BRICS Startup Innovation Fund, सदस्य देशों के बीच निवेश और talent exchange और innovation और entrepreneurship को बढ़ावा देने वाले सहयोगी मंच। उन्होंने BRICS Business Community से इन frameworks का लाभ उठाने और आपसी कारोबारी साझेदारी बढ़ाने का आग्रह किया।

सुरक्षित समुद्री मार्ग और seafarers की सुरक्षा जरूरी

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक व्यापार तभी आगे बढ़ सकता है जब sea lanes सुरक्षित हों, supply routes खुले रहें और seafarers सुरक्षित हों। उन्होंने freedom of navigation और समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरक्षित समुद्री मार्ग वैश्विक supply chains और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की निरंतरता के लिए बेहद आवश्यक हैं।

महिला उद्यमियों की भागीदारी पर जोर

प्रधानमंत्री ने BRICS Women’s Business Alliance को भारत के आर्थिक दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों को growth story का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत में आयोजित Women’s Business Alliance की बैठक में करीब 200 महिला कारोबारी नेताओं ने हिस्सा लिया। यह महिला नेतृत्व, entrepreneurship और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हर वर्ष 100 BRICS Startups को दूसरे बाजारों में पहुंचाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS Business Council के सामने तीन महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि क्या BRICS देश: पहला BRICS देशों के बीच मौजूद शीर्ष 10 trade barriers को हटाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं? दुसरा हर वर्ष 100 BRICS startups को दूसरे BRICS markets में scale करने में मदद कर सकते हैं? और तीसरा सदस्य देशों के businesses के बीच हर वर्ष 1,000 नई partnerships विकसित कर सकते हैं?

    BRICS को Action-Oriented बनाने का आह्वान

    प्रधानमंत्री ने कहा कि अब BRICS के ambition को action और collective strength को global solutions में बदलने का समय है। उन्होंने सदस्य देशों के कारोबारी समुदाय से सहयोग, निवेश, नवाचार और साझेदारी को नई ऊंचाई देने की अपील की। उन्होंने कहा कि BRICS को न केवल अपने सदस्य देशों की आर्थिक प्रगति का माध्यम बनना चाहिए, बल्कि दुनिया के लिए भी विकास, स्थिरता और समाधान का मार्ग तैयार करना चाहिए।

    BRICS Business Forum, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BRICS Summit 2026, BRICS startups, BRICS trade barriers, BRICS Business Council, UPI, Make in India, Global South, Women’s Business Alliance

    #BRICS #BRICSBusinessForum #PMModi #BRICSSummit2026 #StartupIndia #MakeInIndia #GlobalTrade #Innovation #EconomicCooperation

    Ib News
    Author: Ib News

    Leave a Comment

    और पढ़ें