सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका!
UPSC ने भारत सरकार में 152 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।17 जुलाई 2026 तक करें आवेदन और अपने सपनों को दें नई उड़ान!
सुनीत भट्ट अरुण
नई दिल्ली: UPSC Recruitment 2026: भारत सरकार के विभिन्न विभागों में 152 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में 152 विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग ने इस संबंध में विज्ञापन संख्या 07/2026 जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 जून 2026 से 17 जुलाई 2026 तक आयोग के ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार से हैं…

- आवेदन प्रारंभ: 27 जून 2026
- अंतिम तिथि: 17 जुलाई 2026
- विज्ञापन संख्या: 07/2026
- कुल पद: 152
ऑनलाइन आवेदन कहां करें? उम्मीदवार निम्न पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
UPSC ORA Portal: https://upsconline.nic.in/ora/
जबकि विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं..
UPSC Official Website: https://upsc.gov.in
इन 152 पदों के माध्यम से केंद्र सरकार के अनेक मंत्रालयों, विभागों और संबद्ध संगठनों में विशेषज्ञ, तकनीकी, प्रशासनिक और अन्य श्रेणियों के पदों को भरा जाएगा। पदों की योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और आरक्षण संबंधी जानकारी विज्ञापन संख्या 07/2026 में विस्तार से दी गई है।
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने के बाद ही आवेदन करें। गलत या अधूरी जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
संघ लोक सेवा आयोग देश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती संस्थाओं में से एक है और पारदर्शी, निष्पक्ष तथा योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया के लिए जाना जाता है। आयोग की यह नई भर्ती देशभर के युवाओं के लिए केंद्र सरकार में सेवा का महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है। आवेदन से पहले ध्यान रखें कि आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें, आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, अंतिम तिथि का इंतजार न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें तथा पात्रता शर्तों की पुष्टि अवश्य करें। समय रहते आवेदन करने और निर्देशों का पालन करने से उम्मीदवार अनावश्यक तकनीकी समस्याओं से बच सकते हैं।
UPSC Recruitment 2026, UPSC Direct Recruitment 152 Posts, UPSC ORA 2026, UPSC Vacancy July 2026, UPSC Online Application, Government Jobs 2026, UPSC Advertisement 07 2026, Sarkari Naukri Hindi










1 thought on “नई दिल्ली: UPSC Recruitment 2026: भारत सरकार के विभिन्न विभागों में 152 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन,”
Good