अरुण निशाना
नई दिल्ली: 22 लाख छात्रों का भविष्य अधर में! NEET UG 2026 परीक्षा रद्द…राहुल गांधी बोले- ‘युवाओं के भविष्य के साथ अपराध’, अब CBI करेगी पूरे पेपर लीक नेटवर्क की जांच!22 लाख छात्रों का भविष्य अधर में! NEET UG 2026 परीक्षा रद्द… राहुल गांधी बोले- ‘युवाओं के भविष्य के साथ अपराध’, अब CBI करेगी पूरे पेपर लीक नेटवर्क की जांच!
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पेपर लीक और बड़े स्तर पर गड़बड़ी के आरोपों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद देशभर में लाखों छात्रों में गुस्सा और निराशा है, जबकि राजधानी दिल्ली में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मामले को “युवाओं के भविष्य के साथ अपराध” बताया है। वहीं केंद्र सरकार ने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और मामले की जांच Central Bureau of Investigation यानी CBI को सौंप दी गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर एक “गेस पेपर” वायरल हुआ, जिसमें मौजूद 100 से ज्यादा सवाल असली NEET पेपर से मेल खाते पाए गए। जांच एजेंसियों को शक है कि यह पेपर परीक्षा से पहले ही कुछ लोगों तक पहुंच चुका था।राजस्थान और उत्तराखंड से शुरू हुई जांच धीरे-धीरे कई राज्यों तक पहुंच गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि कुछ कोचिंग नेटवर्क और बिचौलियों के जरिए कथित तौर पर लाखों रुपये लेकर पेपर उपलब्ध कराया गया था।
NTA ने बयान जारी कर कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों का भरोसा कायम रखने के लिए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। एजेंसी ने कहा कि नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी और पुराने रजिस्ट्रेशन मान्य रहेंगे।
NEET परीक्षा रद्द होने के बाद दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय और NTA कार्यालय के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। National Students’ Union of India यानी NSUI सहित कई छात्र संगठनों ने सड़कों पर उतरकर सरकार और NTA के खिलाफ नारेबाजी की। भारी विरोध-प्रदर्शन को देखते हुये दिल्ली के शास्त्री भवन इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। छात्रों की मांग है कि पेपर लीक की निष्पक्ष जांच हो, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, NTA में सुधार और सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली तथा जल्द नई परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की है।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेपर माफिया पर कार्रवाई करने में विफल रही है और लाखों छात्रों की मेहनत बर्बाद हो गई है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के सपनों और परिवारों के त्याग के साथ खिलवाड़ हुआ है।











5 thoughts on “नई दिल्ली: 22 लाख छात्रों का भविष्य अधर में! NEET UG 2026 परीक्षा रद्द…राहुल गांधी बोले- ‘युवाओं के भविष्य के साथ अपराध’, अब CBI करेगी पूरे पेपर लीक नेटवर्क की जांच!”
Ye serious baat tow hai… Lekin isko political twist dena kya zaroori hai…
इस देश का वाटर नागरिक जागरुक नहीं होगा जब तक हम सबके बच्चों के फ्यूचर से ऐसे ही खिलवाड़ होगा सरकार किसी की भी हो कि सारा का सारा माफिया है
Sahi kaha
Kuch bhi theek nahi chal raha desh me
Good news