भारत के स्पेस स्टार्टअप्स पर PM मोदी का बड़ा बयान।
Skyroot Aerospace की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री ने दी बधाईष
निजी अंतरिक्ष क्षेत्र पर PM मोदी का भरोसा, Vikram-1 बना चर्चा का केंद्र।
भारत के स्पेस सेक्टर में नया अध्याय, PM मोदी ने Skyroot की जमकर तारीफ की।
विकसित भारत के स्पेस विजन पर PM मोदी की बड़ी बैठक
नई दिल्ली | IB News Desk
नई दिल्ली:PM मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापकों से की मुलाकात, विक्रम-1 की सफलता पर हुई विशेष चर्चा; निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बताया भारत की नई ताकत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अग्रणी निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापकों पवन चंदाना और नागा भरत डाका से मुलाकात कर भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बातचीत अत्यंत सार्थक रही और इसमें हाल ही में Vikram-1 मिशन की सफलता प्रमुख विषय रही। उन्होंने कहा कि दोनों उद्यमियों की ऊर्जा, नवाचार, महत्वाकांक्षा और सकारात्मक सोच भारत के तेजी से विकसित हो रहे निजी स्पेस सेक्टर की नई पहचान है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विक्रम-1 की सफलता केवल एक कंपनी की उपलब्धि नहीं बल्कि भारत के बढ़ते स्पेस इकोसिस्टम की ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों की भागीदारी से भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को और मजबूत करेगा।
प्रधानमंत्री ने बताया कि बातचीत के दौरानस्काईरूट एयरोस्पेस की स्थापना से लेकर वर्तमान उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि- “उनकी यात्रा, विजन और भविष्य की योजनाओं को जानकर बेहद खुशी हुई।”
पिछले कुछ वर्षों में भारत सरकार द्वारा किए गए अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों के बाद निजी कंपनियों को लॉन्च व्हीकल, सैटेलाइट निर्माण, स्पेस टेक्नोलॉजी और कमर्शियल लॉन्च सेवाओं में बड़ी भूमिका मिली है। स्काईरूट एयरोस्पेस इन्हीं कंपनियों में अग्रणी बनकर उभरी है और भारतीय स्पेस स्टार्टअप इकोसिस्टम को वैश्विक पहचान दिला रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा—
“स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदाना और नागा भरत डाका के साथ अत्यंत सार्थक बातचीत हुई।विक्रम-1 की सफलता हमारी चर्चा का प्रमुख विषय रही। उनकी ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और सकारात्मकता भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की जीवंत भावना को दर्शाती है। पूरी Skyroot टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”
PM Modi Skyroot Meeting, Vikram 1 Mission, Skyroot Aerospace Hindi News, Private Space Sector India, ISRO Private Companies, Vikram Rocket, Pawan Chandana, Naga Bharath Daka, Space Startup India, प्रधानमंत्री मोदी स्पेस न्यूज
#PMModi #SkyrootAerospace #Vikram1 #SpaceIndia #ISRO #IndianSpace #PrivateSpace #StartupIndia #SpaceTechnology #RocketLaunch #Innovation #AtmanirbharBharat #DigitalIndia #Science #IBNews










1 thought on “नई दिल्ली:PM मोदी ने Skyroot Aerospace के संस्थापकों से की मुलाकात, Vikram-1 की सफलता पर हुई विशेष चर्चा; निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बताया भारत की नई ताकत,”
Good achievement