Search
Close this search box.

नई दिल्ली: NHRC ने लिया पूर्वी दिल्ली सीवेज टैंक हादसे का स्वत: संज्ञान, एक श्रमिक की मौत पर दिल्ली नगर निगम और पुलिस को नोटिस

NHRC ने लिया पूर्वी दिल्ली सीवेज टैंक हादसे का स्वत: संज्ञान, एक श्रमिक की मौत पर दिल्ली नगर निगम और पुलिस को नोटिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिना मास्क, बिना ऑक्सीजन… सीवेज टैंक में उतारे गए मजदूर! दिल्ली में दर्दनाक हादसे पर NHRC सख्त!

अरुण कुमार

नई दिल्ली: NHRC ने लिया पूर्वी दिल्ली सीवेज टैंक हादसे का स्वत: संज्ञान, एक श्रमिक की मौत पर दिल्ली नगर निगम और पुलिस को नोटिस, National Human Rights Commission (एनएचआरसी) ने पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सीवेज टैंक की सफाई के दौरान एक श्रमिक की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले को मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला मानते हुए दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 मई 2026 को न्यू अशोक नगर स्थित एक रिहायशी मकान में सीवेज टैंक की सफाई के लिए दो श्रमिकों को उतारा गया था। आरोप है कि मकान मालिक ने एक ठेकेदार को यह कार्य सौंपा था, जिसने दोनों मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण, ऑक्सीजन सपोर्ट, मास्क या सुरक्षा किट के टैंक में भेज दिया। बताया जा रहा है कि जहरीली गैसों के संपर्क में आने के कुछ ही मिनटों के भीतर दोनों मजदूर बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरा अभी भी गंभीर हालत में उपचाराधीन है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली के नगर आयुक्त और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें निम्न बिंदुओं की जानकारी देने को कहा है कि मामले की जांच की वर्तमान स्थिति, मृतक के परिजनों को दिए गए मुआवजे का विवरण और घायल श्रमिक को दी गई सहायता और मुआवजा तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई। एनएचआरसी ने कहा कि यदि मीडिया रिपोर्ट में बताए गए तथ्य सही पाए जाते हैं, तो यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा।
यह घटना एक बार फिर सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सीवेज टैंक में बिना सुरक्षा उपकरण के उतरना जानलेवा साबित हो सकता है। भारत में मैनुअल स्कैवेंजिंग और असुरक्षित सीवर सफाई पर कानूनी प्रतिबंध होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सामाजिक संगठनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और श्रमिक सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन की मांग की है।
इस घटना के बाद दिल्ली प्रशासन और स्थानीय निकायों पर दबाव बढ़ गया है कि वे सीवर सफाई के लिए आधुनिक मशीनों और सुरक्षा प्रोटोकॉल को अनिवार्य बनाएं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि मजदूरों की जान के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, हर सीवेज सफाई कार्य में गैस डिटेक्टर, ऑक्सीजन सपोर्ट, सेफ्टी सूट, हेलमेट और प्रशिक्षित कर्मियों की मौजूदगी अनिवार्य होनी चाहिए।

NHRC Delhi Sewer Death, New Ashok Nagar Sewer Tank Incident, Delhi Sewer Worker Death, NHRC Notice Delhi, Sewer Tank Cleaning Accident, Human Rights Violation Delhi, Delhi Labour Safety News, सीवेज टैंक हादसा, एनएचआरसी नोटिस, दिल्ली मजदूर हादसा

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: NHRC ने लिया पूर्वी दिल्ली सीवेज टैंक हादसे का स्वत: संज्ञान, एक श्रमिक की मौत पर दिल्ली नगर निगम और पुलिस को नोटिस”

  1. Aise jokhim bhara kaam mei system ko andekha na karke proper safety measures ko sakt roop mei lagu karna chahiye.

    Reply

Leave a Comment

और पढ़ें