Search
Close this search box.

नई दिल्ली: अब भारत बनेगा दुनिया का अगला Semiconductor Hub! सरकार ने लॉन्च किया बड़ा “Investor Support Portal”

New Delhi: India Set to Become the World's Next Semiconductor Hub! Government Launches Major "Investor Support Portal"

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अजिता सिंह

नई दिल्ली: अब भारत बनेगा दुनिया का अगला Semiconductor Hub! सरकार ने लॉन्च किया बड़ा Investor Support Portal, भारत सरकार देश को वैश्विक सेमीकंडक्टर विनिर्माण और डिजाइन हब बनाने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) ने 26 मई 2026 को निवेशकों के लिए एक नया ऑनलाइन “Investor Support Portal” (निवेशक सहायता) लॉन्च किया है। यह पोर्टल भारत में सेमीकंडक्टर निवेश को बढ़ावा देने, निवेशकों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

यह पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट
India Semiconductor Mission Investment Portal
पर उपलब्ध है।

यह पोर्टल भारत में निवेश करने के इच्छुक घरेलू और विदेशी निवेशकों को एक Single Window Digital Interface प्रदान करेगा। इसके जरिए निवेशकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम की स्वीकृत परियोजनाएं, नियामकीय प्रक्रियाएं और निवेश संबंधित मार्गदर्शन तथा शिकायत एवं समस्या समाधान जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। सरकार ने बताया कि “Semicon India Programme” के तहत अब तक 24 सेमीकंडक्टर डिजाइन परियोजनाओं और 12 फैब और पैकेजिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स, AI, ऑटोमोबाइल, रक्षा और दूरसंचार क्षेत्रों के लिए आत्मनिर्भर चिप निर्माण शक्ति बनाना है।
यह पोर्टल निवेशकों को अपनी शिकायतें और चिंताएं सीधे दर्ज करने की सुविधा देगा। इन शिकायतों का समाधान इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM), संबंधित मंत्रालय, राज्य सरकारें और उद्योग संगठन तथा व्यापार निकाय के सहयोग से किया जाएगा।पोर्टल सुरक्षित, Role-Based और Coordinated डिजिटल सिस्टम पर आधारित होगा।
आईएसएम के सीईओ अमितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर निवेश के लिए भरोसेमंद और सहयोगी माहौल बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी मंत्रालयों, राज्य सरकारों और उद्योग संगठनों से निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
भारत तेजी से वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। सरकार की PLI योजनाएं, डिजिटल इंडिया मिशन और सेमीकंडक्टर नीति के चलते देश में बड़े निवेश आ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में भारत Chip Manufacturing, Packaging, Semiconductor Design और AI Hardware तथा Advanced Electronics का बड़ा वैश्विक केंद्र बन सकता है।
भारत सेमीकंडक्टर मिशन, ISM Investor Portal, Semiconductor India 2026, India Semiconductor Mission, Semicon India Programme, Semiconductor Investment India, Chip Manufacturing India, India Chip Industry, Semiconductor Projects India
Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें