- रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू, उत्तराखंड को मिली पहली सीधी ट्रेन
- बड़ी खुशखबरी! अब रामनगर से सीधे देहरादून जाएंगी एक्सप्रेस ट्रेन
- अश्विनी वैष्णव ने शुरू की रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट
- उत्तराखंड रेल नेटवर्क को बड़ी सौगात, पहली डायरेक्ट एक्सप्रेस ट्रेन लॉन्च
- चारधाम यात्रियों के लिए राहत, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
- रामनगर से देहरादून की यात्रा अब और आसान, नई ट्रेन शुरू
- उत्तराखंड में रेलवे का बड़ा विस्तार, ₹40 हजार करोड़ की परियोजनाएं जारी
- रेल मंत्री की बड़ी घोषणा, ऋषिकेश बनेगा हरिद्वार का फीडर स्टेशन
- पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार, नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू
- उत्तराखंड को रेल विकास की नई सौगात, जानें ट्रेन का पूरा टाइम टेबल
IB News Desk
नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड को मिली पहली सीधी रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ: कुमाऊं-गढ़वाल की दूरी हुई कम, उत्तराखंड के रेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
यह पहली बार है जब रामनगर और देहरादून के बीच सीधी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू हुई है। लंबे समय से इस रेल संपर्क की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। नई ट्रेन से उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के बीच यात्रा पहले की तुलना में अधिक तेज, सुविधाजनक और सुगम होगी।

रेलवे के अनुसार यह एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। रामनगर से देहरादून-ट्रेन संख्या: 15310, प्रस्थान: सुबह 5:50 बजे और आगमन: दोपहर 12:40 बजे जबकि देहरादून से रामनगर- ट्रेन संख्या: 15309, प्रस्थान: दोपहर 3:55 बजे, आगमन: रात 11:30 बजे
नई एक्सप्रेस ट्रेन निम्नलिखित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी जिसमे कि रामनगर, काशीपुर, रोशनपुर, पिपल्सना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार व देहरादून स्टेशन है। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कई श्रेणियों के कोच लगाए गए हैं—AC Second Class, AC Third Class, AC Chair Car, Sleeper Class और Second Sitting व General Second Class, इससे छात्र, व्यापारी, किसान, नौकरीपेशा लोग और आम यात्री अपनी आवश्यकता के अनुसार यात्रा कर सकेंगे।
नई रेल सेवा से उत्तराखंड के नैनीताल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार व देहरादून सहित उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और बिजनौर जिलों के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब यात्रियों को देहरादून और हरिद्वार के लिए एक ही दिन में आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे वे अपने सरकारी, शैक्षणिक, व्यापारिक और निजी कार्य आसानी से पूरे कर सकेंगे।
रेल मंत्रालय का मानना है कि इस ट्रेन से धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नई रेल सेवा के माध्यम से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी जैसेकि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, गिरि और गंगोत्री व यमुनोत्री तक चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि “रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क को मजबूत करेगी। यह दोनों शहरों के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन है और लोगों को तेज, सुरक्षित तथा विश्वसनीय यात्रा उपलब्ध कराएगी।” उन्होंने बताया कि ऋषिकेश स्टेशन को हरिद्वार का फीडर स्टेशन बनाया जाएगा और इसके लिए नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है तथा उत्तराखंड के 11 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास तेज़ी से चल रहा है। जिसमे हरिद्वार जंक्शन, हर्रावाला, काशीपुर, किच्छा, कोटद्वार, रुड़की, काठगोदाम, लालकुआं और रामनगर तथा टनकपुर शामिल हैं।
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हाल ही में शुरू हुई टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और उत्तराखंड में संचालित वंदे भारत ट्रेनों को भी यात्रियों का शानदार समर्थन मिल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस उत्तराखंड के रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य को रेलवे के लिए ₹4,769 करोड़ का रिकॉर्ड बजट मिला है। वर्तमान में ₹40,000 करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाएं उत्तराखंड में निर्माणाधीन हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन राज्य के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक और पर्यटन विकास की नई जीवनरेखा बनेगी तथा आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में रेलवे का व्यापक विकास किया जाएगा।
रामनगर देहरादून एक्सप्रेस, Ramnagar Dehradun Express, Uttarakhand Railway News, Ashwini Vaishnaw, Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand Train News, Railway News Hindi, Ramnagar Train Timing, Dehradun Express Route, Char Dham Railway, Indian Railways News
#RamnagarDehradunExpress #IndianRailways #Uttarakhand #RailwayNews #AshwiniVaishnaw #PushkarSinghDhami #CharDham #Tourism #Dehradun #Ramnagar #RailConnectivity #Infrastructure #Development #IBNews #BreakingNews










1 thought on “नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड को मिली पहली सीधी रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ: कुमाऊं-गढ़वाल की दूरी हुई कम,”
Nice