Search
Close this search box.

FREE EYE CHECKUP CAMP: बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

FREE EYE CHECKUP CAMP: A large number of people availed themselves of the health services.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली

FREE EYE CHECKUP CAMP: बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, राजधानी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल में विशेष निशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी करण सिंह मेहरा द्वारा आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर मुफ्त नेत्र जांच और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में डॉ खुशनसीब (Naturopathic) अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी गतिविधियों में सहयोग किया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्तर पर नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में पहुंचे लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें आंखों की देखभाल तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। आयोजकों के अनुसार, ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य, पुलिस एवं मीडिया क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर में प्रमुख रूप से राजीव रंजन सिन्हा, सेवानिवृत्त पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर, इंस्पेक्टर गगनदीप, राजीव शर्मा, उपाध्यक्ष पुलिस पब्लिक डिस्पेंसरी, सुरेंद्र नागपाल, सचिव पुलिस पब्लिक डिस्पेंसरी, असगर आलम, नेशनल चेयरमैन (WCO), तथा सलीम अहमद सिद्दीकी, “सारा सच” मीडिया के चीफ एडिटर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉ सौम्या ने हॉस्पिटल के बारे मे और वहां होने वाली सभी उपचार तकनीकी के बारे मे विस्तार से बताया। इसके अलावा राव मोहतरम अली, नेहा शर्मा, जयदीप कपूर, अरुण निशाना, प्रभु दयाल, राम अवतार सिंघल, विष्णु कुमार गर्ग, नरेंद्र, श्रीमती बृजेश, मनोज भल्ला, डॉ. इकबाल, डॉ. सुबोध, सीमा गर्ग, धर्मेंद्र, पूनम मल्होत्रा और सुनीता जैन सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा वर्मा, श्रीमती अंजली शाह, राम अवतार सिंघल (भट्ठा वाले), डॉ. आर. पी. सिंह (सोशलवर्क), डॉ. प्रदीप शर्मा (एक्यूपंक्चर, एम.डी.), पवन मैनी, रवि शर्मा, विष्णु गर्ग, योगेश कुमार, संजीव शर्मा, दुर्गेश धवन, हेमंत कुमार और पवन बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

#PreetVihar #EyeCheckupCamp #FreeEyeCamp #DelhiNews #HealthCamp #FreeHealthCheckup #EyeCare #Delhi #JanSeva #HealthAwareness

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें