फरीदाबाद के गांव सिकरोना में महिला टीचर की हत्या।
पुलिस चौकी से कुछ मीटर दूर हुई दिनदहाड़े वारदात।
आरोपी ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। स्कूल गेट पर बुलाकर गर्दन पर चाकू से किए कई वार।
बचाने पहुंचे स्कूल संचालक पर भी हमला करने की कोशिश।
कृष्णा
फरीदाबाद: स्कूल पहुंची महिला टीचर की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े वारदात, आरोपी फरार, फरीदाबाद के गांव सिकरोना में पुलिस चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर एक महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। हत्या आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

संध्या नाम की महिला गांव सिकरौना में एक निजी स्कूलों में टीचर की नौकरी करती थी आज जैसे ही वह स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए पहुंची तो उसके बाद यहां पर एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा और टीचर से मिलने की बात कही जिसके बाद टीचर जैसे ही गेट पर मिलने के लिए पहुंची तो आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकुओं से वार कर दिए इसके बाद जैसे ही शोर हुआ तो स्कूल संचालक उनको बचाने के लिए पहुंचे लेकिन आरोपी उनकी तरफ भी चाकू लेकर दौड़ पड़ा इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ये सारी वारदात स्कुल मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे देखी जा सकती है।

पुलिस की माने तो महिला की मौत हो चुकी है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
Faridabad Teacher Murder फरीदाबाद महिला टीचर हत्या सिकरोना स्कूल हत्या Faridabad Crime News हरियाणा क्राइम न्यूज़ महिला शिक्षक हत्या Faridabad Police Breaking News Haryana School Crime Faridabad Today
#Faridabad, #Haryana, #BreakingNews, #CrimeNews, #TeacherMurder, #FaridabadPolice, #HaryanaNews, #SchoolCrime, #LatestNews, #IndiaNews, #CrimeUpdate, #Breaking,









