Search
Close this search box.

दिल्ली: दिल्ली में पल्स पोलियो दिवस: पूर्वी जिले में बच्चों को पिलाई गईं ‘दो बूंद ज़िंदगी की’, डीएम अमोल श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ,

दिल्ली के पूर्वी जिले में पल्स पोलियो दिवस का सफल आयोजन हुआ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हर बच्चे की मुस्कान सुरक्षित रहे, इसलिए ज़रूरी है ‘दो बूंद ज़िंदगी की’!
पूर्वी दिल्ली में पल्स पोलियो अभियान के तहत सैकड़ों बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक। आइए, मिलकर भारत को सदैव पोलियो-मुक्त बनाए रखें।

IB NEWS

दिल्ली: दिल्ली में पल्स पोलियो दिवस: पूर्वी जिले में बच्चों को पिलाई गईं ‘दो बूंद ज़िंदगी की’ डीएम अमोल श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ, महानिदेशालय स्वास्थ्य सेवाएँ, दिल्ली सरकार एवं इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी (IDHS), पूर्वी जिला के संयुक्त तत्वावधान में आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कड़कड़डूमा गाँव, पूर्वी जिला में पल्स पोलियो दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मजिस्ट्रेट एवं चेयरमैन, IDHS पूर्वी जिला, श्री अमोल श्रीवास्तव, IAS ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा बच्चों को पोलियो की “दो बूंद ज़िंदगी की” पिलाकर अभियान का संदेश दिया। इस अवसर पर सुश्री शिवानी, IAS (प्रशिक्षु) भी उपस्थित रहीं।


मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप गौतम ने अभिभावकों से अपील की कि वे प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान में अपने पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएँ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीना वर्मा ने भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान में सहभागिता निभाई तथा नियमित टीकाकरण एवं पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में राज्य प्रतिरक्षण टीम से डॉ. सोनल एवं डॉ. रुचिर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कड़कड़डूमा गाँव से डॉ. सचिन हरित (सीएमओ) एवं डॉ. भारती गुप्ता, तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से डॉ. नूपुर भी उपस्थित रहीं।

दिल्ली के पूर्वी जिले में पल्स पोलियो दिवस का सफल आयोजन हुआ। डीएम अमोल श्रीवास्तव ने बच्चों को ‘दो बूंद ज़िंदगी की’ पिलाकर अभियान की शुरुआत की। WHO, स्वास्थ्य अधिकारियों और आशा कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एएनएम रीतू एवं सुनीता, अवतार सिंह, सीमा, राजेश तथा 19 आशा कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा। सभी ने सामूहिक रूप से अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान में अपने पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की “दो बूंद ज़िंदगी की” अवश्य पिलाएँ, जिससे भारत सदैव पोलियो-मुक्त बना रहे।

पल्स पोलियो दिवस दिल्ली 2026 दो बूंद जिंदगी की पूर्वी दिल्ली पोलियो अभियान अमोल श्रीवास्तव IAS IDHS East Delhi Ayushman Arogya Mandir Karkardooma पोलियो उन्मूलन भारत WHO Polio Campaign Delhi

,

,

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “दिल्ली: दिल्ली में पल्स पोलियो दिवस: पूर्वी जिले में बच्चों को पिलाई गईं ‘दो बूंद ज़िंदगी की’, डीएम अमोल श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ,”

Leave a Comment

और पढ़ें