Search
Close this search box.

आने वाले समय में भारत वैश्विक स्तर पर एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा-राजेश नागर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फरीदाबाद – केंद्रीय बजट पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर का बयान

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट देश की आज़ादी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बनाया गया है, जिसका उद्देश्य भारत को आने वाले वर्षों में एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और भारत तेज़ी से विकास की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में भारत वैश्विक स्तर पर एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास आज कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। देश की प्रगति और विकास को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाने का काम कर रहा है, जबकि हकीकत यह है कि भारत आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
आगामी हरियाणा बजट को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बजट से पहले सभी वर्गों से सुझाव लिए हैं। जनता के सुझावों को शामिल करते हुए हरियाणा का आगामी बजट तैयार किया जा रहा है, जो प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा और आम लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगा। धान खरीद में सामने आई अनियमितताओं के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस मामले में सख्त कदम उठाए हैं। धान से जुड़ी अनियमितताओं के चलते 69 अधिकारियों को निलंबित किया गया है और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें